
New Delhi, 13 नवंबर . New Delhi में Friday को आयोजित साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में एमईए प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि बांग्लादेश के साथ सकारात्मक, रचनात्मक और भविष्य को ध्यान में रखते हुए अच्छे संबंध बनाए रखना चाहता है.
विदेश मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि India मौजूदा बातचीत के तरीकों के जरिए बांग्लादेश के साथ सभी द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है. इसमें तकनीकी स्तर पर होने वाली बातचीत भी शामिल है.
जब उनसे India और बांग्लादेश के बीच होने वाली कॉन्सुलर बातचीत टाले जाने की खबरों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “India बांग्लादेश के साथ सकारात्मक, रचनात्मक और भविष्य को ध्यान में रखते हुए अच्छे संबंध चाहता है. इसी दिशा में दोनों देशों के बीच व्यापार, रेलवे, जल संसाधन और सीमा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में तय व्यवस्था के तहत कई पहल की गई हैं और बैठकें भी हुई हैं.”
उन्होंने कहा, “India और बांग्लादेश के बीच कॉन्सुलर बातचीत का अगला दौर दोनों देशों की आपसी सहमति से तय तारीख पर होगा. इस बैठक में यात्रा से जुड़े संशोधित नियमों पर भी चर्चा की जाएगी. India मौजूदा व्यवस्था के तहत बांग्लादेश के साथ सभी मुद्दों और द्विपक्षीय मामलों पर बातचीत करने के लिए तैयार है. इसमें तकनीकी स्तर की बातचीत भी शामिल है.”
इससे पहले 7 अक्टूबर को India में बांग्लादेश के निवर्तमान हाई कमिश्नर रियाज हमीदुल्लाह ने New Delhi में विदेश सचिव विक्रम मिस्री से विदाई मुलाकात की थी. इस दौरान दोनों अधिकारियों ने भारत-बांग्लादेश के आपसी संबंधों और मौजूदा संस्थागत व्यवस्थाओं के तहत दोनों देशों के बीच सहयोग के अलग-अलग पहलुओं पर चर्चा की.
बैठक में दोनों अधिकारियों ने माना कि दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी संपर्क और रिश्ते बेहद अहम हैं. उन्होंने भरोसा जताया कि मिलकर किए गए प्रयासों से साझा हितों के क्षेत्रों में सार्थक और प्रभावी सहयोग को बढ़ावा मिलेगा.
New Delhi स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट कर बताया, “बांग्लादेश के हाई कमिश्नर रियाज हमीदुल्लाह ने अपना कार्यकाल पूरा होने के मौके पर India के विदेश सचिव राजदूत विक्रम मिस्री से विदाई मुलाकात की. दोनों ने भारत-बांग्लादेश के आपसी संबंधों और मौजूदा संस्थागत व्यवस्थाओं के तहत सहयोग के सभी पहलुओं पर चर्चा की.”
पोस्ट में कहा गया, “दोनों अधिकारियों ने लोगों के बीच अलग-अलग स्तर पर आपसी संपर्क और संबंधों के महत्व को स्वीकार किया. साथ ही भरोसा जताया कि मिलकर किए गए प्रयासों से साझा हितों के क्षेत्रों में सार्थक और प्रभावी सहयोग आगे बढ़ेगा.”
इससे पहले चार अक्टूबर को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने New Delhi में रियाज हमीदुल्लाह से मुलाकात की थी. इस दौरान उन्होंने भारत-बांग्लादेश के संबंधों को मजबूत बनाने में उनके योगदान की सराहना की थी.
मुलाकात के बाद विदेश मंत्री जयशंकर ने ‘एक्स’ पोस्ट कर लिखा, “बांग्लादेश के हाई कमिश्नर रियाज हमीदुल्लाह से विदाई मुलाकात करके खुशी हुई. द्विपक्षीय संबंधों में उनके योगदान की सराहना करता हूं और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देता हूं.”
–
एवाई/डीकेपी
Skip to content