
ढाका, 27 नवंबर . बांग्लादेश की एक अदालत ने पूर्व Prime Minister शेख हसीना के पूर्व डिप्टी प्रेस सचिव केएम शखावत मून समेत तीन लोगों को आतंकवाद निरोधक कानून से जुड़े एक मामले में जेल भेजने का आदेश दिया है. यह मामला ढाका के मोहम्मदपुर Police स्टेशन में दर्ज किया गया था.
इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए राज्य पक्ष के वकील शम्सुद दोहा सुमन ने बताया कि ढाका मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कमालउद्दीन ने Police की अर्जी पर यह आदेश जारी किया. इस मामले में अन्य दो आरोपी पूर्व मदारीपुर डिप्टी कमिश्नर इलियास हुसैन और टैक्स वकील सूफी मोहम्मद अल मामुन हैं.
बांग्लादेशी अखबार ‘प्रोथोम आलो’ की रिपोर्ट के अनुसार, मामले के जांच अधिकारी और मोहम्मदपुर Police के सब-इंस्पेक्टर मासुदुर रहमान ने आरोपियों को अदालत में पेश किया और उन्हें हिरासत में रखने की मांग की. इसके बाद अदालत ने उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया.
याचिका के मुताबिक, 25 नवंबर को आवामी लीग और उससे जुड़े संगठनों के कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लालमाटिया विमेंस कॉलेज के सामने एक जुलूस निकाला था. स्थानीय लोगों ने प्रदर्शनकारियों को पकड़ लिया था, जिसके बाद Police ने उन्हें अपनी हिरासत में ले लिया.
रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान 20 से 25 अज्ञात लोग मौके से भागने में सफल रहे. बाद में इस घटना को लेकर मोहम्मदपुर Police स्टेशन में मामला दर्ज किया गया. याचिका में कहा गया कि शुरुआती जांच में आरोपियों के खिलाफ कुछ सबूत मिले हैं. इसी आधार पर जांच पूरी होने तक उन्हें जेल में रखने की जरूरत बताई गई.
यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब आवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई लगातार तेज हो रही है. यह अभियान मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम Government के दौरान शुरू हुआ था और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की Government के दौर में भी जारी है.
इसी सप्ताह आवामी लीग ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी. पार्टी ने कहा था कि पूर्व Prime Minister शेख हसीना द्वारा अगले महीने देश लौटने की घोषणा के बाद हिंसा की घटनाएं बढ़ गई हैं. पार्टी ने नाराइल जिले में नेताओं और कार्यकर्ताओं के घरों और कारोबार पर हुए आगजनी के हमलों का भी जिक्र किया.
पार्टी ने सवाल उठाया कि अगर बीएनपी Government को सचमुच जनता का समर्थन हासिल है तो किसी Political प्रतिद्वंद्वी नेता की वापसी या राजनीति में भागीदारी को खतरे की तरह क्यों देखा जा रहा है.
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, नाराइल जिले के कालिया उपजिला में बढ़ती हिंसा और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के बीच आवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं के 50 से ज्यादा घरों तथा कई दुकानों में आग लगा दी गई. ये आगजनी की घटनाएं 20 नवंबर की दोपहर कालिया नगर पालिका के अंतर्गत बेंदर चार गांव में हुई थीं.
हमले की निंदा करते हुए आवामी लीग ने कहा, “यह कोई छोटी-मोटी घटना नहीं थी. यह Political हिंसा का एक गंभीर मामला था, जिस पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है. लेकिन इससे भी ज्यादा चिंताजनक बात यह है कि प्रशासन घटना की गंभीरता को कम करके दिखाने की कोशिश करता नजर आ रहा है, बजाय इसके कि पूरी सच्चाई सामने रखी जाए.”
बांग्लादेश में विपक्षी कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों के सामने बढ़ती असुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए पार्टी ने कहा कि लोगों को अपने घरों में सुरक्षित रहने, बिना लूटपाट के डर के कारोबार चलाने और सार्वजनिक स्थानों पर हिंसा की आशंका के बिना आने-जाने का अधिकार होना चाहिए. पार्टी ने जोर देकर कहा कि ये बुनियादी अधिकार हैं, कोई विशेष सुविधा नहीं.
पार्टी ने कहा, “जब किसी व्यक्ति की Political पहचान ही उसे डराने, उसके घर में आग लगाने या उसके परिवार को निशाना बनाने का कारण बन जाए, तो इसका असर सिर्फ पीड़ित व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता. किसी Political दल की गतिविधियों पर रोक लगाने का मतलब यह नहीं है कि उसके समर्थकों को सामूहिक सजा दी जाए या उन्हें कानून के तहत मिलने वाले बुनियादी अधिकारों और सुरक्षा से वंचित कर दिया जाए.”
–
एवाई/डीकेपी
Skip to content