
ढाका, 26 सितंबर . बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर एक और चिंताजनक घटना सामने आई है. मयमनसिंह जिले के बेगुनबाड़ी इलाके में एक हिंदू व्यक्ति का शव ड्रम के अंदर तैरता हुआ मिला. स्थानीय मीडिया के मुताबिक शव स्लूइस गेट के पास बरामद हुआ.
मृतक की पहचान 50 साल के निरंजन चंद्र सूत्रधार के तौर पर हुई है, जो मयमनसिंह के अठारबारी बिल्डिंग इलाके में एक ज्वैलरी शॉप (साझेदारी में) चलाते थे.
बांग्लादेश के प्रमुख बंगाली अखबार ‘द डेली इत्तेफाक’ की रिपोर्ट के मुताबिक, Police अभी तक यह पता नहीं लगा पाई है कि निरंजन की हत्या किसने की या इसके पीछे क्या मकसद था; Friday तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई थी.
कोतवाली मॉडल Police स्टेशन के ओसी मुहम्मद शिबिरुल इस्लाम के अनुसार, मृतक के सिर और छाती पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे. Police का मानना है कि शव को ड्रम में डालकर पानी में फेंकने से पहले ही निरंजन की हत्या कर दी गई थी.
Police ने बताया कि ड्रम से मिले शव की पैंट की जेब से मयमनसिंह हिंदू कोऑपरेटिव क्रेडिट यूनियन लिमिटेड का एक टोकन मिला. टोकन के जरिए संस्था से संपर्क करने पर Police मृतक की पहचान निरंजन चंद्र के तौर पर कर पाई. बाद में उनकी पत्नी सुमिता रानी सूत्रधार और बेटे जॉय सूत्रधार ने शव की पहचान की.
‘द डेली इत्तेफाक’ ने कोतवाली मॉडल Police स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर (एसआई) रूहुल अमीन के हवाले से कहा, “टोकन मिलने के बाद मयमनसिंह हिंदू कोऑपरेटिव क्रेडिट यूनियन लिमिटेड से संपर्क किया गया. संस्था के लोगों ने टोकन देखकर निरंजन की पहचान करने में मदद की. बाद में परिवार से संपर्क करके उनकी पहचान की पुष्टि की गई.”
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Wednesday सुबह बेगुनबाड़ी इलाके में नहर के पास पानी में एक ड्रम तैरता हुआ देखकर स्थानीय लोगों ने अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद Police ने शव बरामद किया.
इस हालिया घटना ने पूरे बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक समुदायों पर हमलों में चिंताजनक बढ़ोतरी को उजागर किया है. यह सिलसिला मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली पिछली अंतरिम Government के दौरान शुरू हुआ था और मौजूदा बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) प्रशासन के तहत भी जारी है.
हाल ही में इसे लेकर अवामी लीग ने कई सवाल भी उठाए थे. 2001 से 2006 तक बीएनपी-जमात-ए-इस्लामी गठबंधन के पांच साल के शासन को याद करते हुए, आरोप लगाया कि उस दौरान देश भर में अल्पसंख्यक समुदायों पर जो अत्याचार हुए थे, वे अब 2026 में फिर से देखने को मिल रहे हैं.
पार्टी ने कहा, “मंदिरों पर हमले, घरों में आग लगाना, जमीन पर कब्जा करना, महिलाओं के साथ बर्बर यौन हिंसा और अनगिनत हिंदुओं को बांग्लादेश छोड़ने के लिए मजबूर करना यह सब आज 2026 में फिर से हमारी आंखों के सामने आ रहा है.”
रंगपुर शहर में रिटायर्ड हिंदू शिक्षक गणपति चक्रवर्ती और उनके पूरे परिवार की हत्या का जिक्र करते हुए पार्टी ने कहा कि इस घटना के बाद सत्ताधारी बीएनपी Government की निष्क्रियता धार्मिक अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न के उस बड़े पैटर्न को दिखाती है, जो पिछली यूनुस-नेतृत्व वाली अंतरिम Government के समय से ही जारी है.
–
केआर/
Skip to content