बांग्लादेश: अवामी लीग नेता के घर में आग, सामान जलकर खाक

ढाका, 28 नवंबर . बांग्लादेश के काशिमपुर में Saturday तड़के गाजीपुर सिटी कॉरपोरेशन के पूर्व पार्षद और अवामी लीग के नेता सैजुद्दीन मोल्ला के घर में आग लग गई. आग घर के एक कमरे में लगी, जिससे बिस्तर और गद्दों समेत घर का सामान जलकर खाक हो गया.

न्यूज एजेंसी यूएनबी के मुताबिक सूचना मिलने पर, डीबीएल मिनी फायर सर्विस स्टेशन की एक टीम मौके पर पहुंची. दमकलकर्मियों के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया.

फायर सर्विस स्टेशन के वेयरहाउस इंस्पेक्टर आरिफुल हक ने बताया कि शुरुआती जांच में कहीं भी इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट के कोई सबूत नहीं मिले हैं. हालांकि घर के उत्तरी हिस्से में, ग्राउंड फ्लोर पर एक खिड़की टूटी हुई मिली.

परिवार के सदस्यों को शक है कि खिड़की तोड़कर जानबूझकर आग लगाई गई.

अवामी लीग नेता या कार्यकर्ता के आवास पर तोड़फोड़, लूटपाट या आगजनी की ये कोई पहली घटना नहीं है. नवंबर माह में ऐसा कई बार हुआ. 25 नवंबर को ही बीडीन्यूज24डॉटकॉम ने बताया था कि, नयापारा गांव में अब्दुस समद के घर पर हमला किया गया, उसमें तोड़फोड़ की गई, लूटपाट हुई और उसे आग के हवाले कर दिया गया. यह घटना तड़के करीब 3:15 बजे हुई. अब्दुस समद पुठिया उपजिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष और अवामी लीग की राजशाही जिला इकाई (जिसकी गतिविधियों पर प्रतिबंध है) के आयोजन सचिव हैं. Police ने बताया कि समद तोड़फोड़ के आरोपों में ढाका केंद्रीय जेल में बंद हैं. उनके परिवार का कहना है कि हमलावरों ने हथियारों के दम पर उन्हें धमकाया, घर से नकदी और सोने के गहने लूट लिए और फिर घर में आग लगा दी.

ऐसा ही कुछ नरेल में 20 नवंबर को हुआ. कालिया उपजिला के बेंदारचर गांव में अवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं से जुड़े दर्जनों घरों और दुकानों में तोड़फोड़ की गई, लूटपाट हुई और उन्हें आग लगा दी गई. जिन संपत्तियों को निशाना बनाया गया, उनमें कालिया नगर पालिका के पूर्व मेयर फकीर मुशफिकुर रहमान लिटन का घर और पूर्व सांसद बीएम कबीरुल हक मुक्ति का पैतृक घर शामिल है. Police ने बताया कि ये हमले 18 नवंबर को मोटरसाइकिल जुलूस के दौरान बीएनपी से जुड़े दो नेताओं की हत्या के बाद हुए थे. वहीं, स्थानीय बीएनपी नेताओं ने इन घटनाओं में किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है.

‘प्रोथोम आलो’ के अनुसार, 19-20 नवंबर को पटुआखाली में कलापारा नगर पालिका के पूर्व मेयर एसएम रकीबुल अहसान के घर पर ईंट-पत्थर फेंके गए. इसके अलावा, पूर्व सांसद लुत्फुन नेसा, अनवर-उल इस्लाम और मोहिब्बुर रहमान के घरों पर भी हमले किए गए. स्थानीय बीएनपी नेताओं ने इन घटनाओं में शामिल होने से इनकार किया है, और Police ने बताया कि उस समय तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी.

इससे पहले Friday को बांग्लादेश की राजधानी ढाका में अलग-अलग इलाकों में क्रूड बम धमाकों से अफरा-तफरी मच गई. राजधानी के चार अलग-अलग स्थानों पर हुए इन विस्फोटों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. Police ने एक घटना के सिलसिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है.

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, Friday दोपहर से देर रात तक कलाबागान, वारी, काफरुल और धनमंडी Police थाना क्षेत्रों में विस्फोट हुए. हातिरपुल इलाके में हुए धमाके के मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया.

Police के अनुसार, वारी इलाके में शाम करीब 3:30 बजे आबेद अली हाई स्कूल के सामने पहला धमाका हुआ. इसके बाद शाम करीब 6:30 बजे हातिरपुल स्थित ईस्टर्न प्लाजा के सामने दो कच्चे बम फोड़े गए. इसी घटना के बाद Police ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया और पूछताछ के लिए थाने ले गई.

रात करीब 8:30 बजे मीरपुर-10 चौराहे के पास शाह अली प्लाजा के सामने एक और धमाका हुआ. Police ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भागने में सफल रहा. इसके बाद रात करीब 10:35 बजे धनमंडी-27 स्थित रापा प्लाजा के सामने भी विस्फोट हुआ. इस घटना में भी कोई घायल नहीं हुआ.

काफरुल Police थाने के प्रभारी अधिकारी आलमगीर हुसैन और अन्य संबंधित थाना अधिकारियों ने घटनाओं की पुष्टि की है. Police इस कृत्य में शामिल लोगों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के प्रयास कर रही है.

बांग्लादेश में पिछले कुछ दिनों से क्रूड बमों के धमाकों और वाहनों में आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं. ढाका ट्रिब्यून की एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, 7 से 25 नवंबर के बीच देशभर में क्रूड बमों के 100 विस्फोट और 92 वाहनों में आगजनी की घटनाएं दर्ज की गईं. इन घटनाओं के सिलसिले में Police ने 46 मामले दर्ज किए और 80 लोगों को गिरफ्तार किया है.

–

केआर/