
बहराइच, 19 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में खैरीघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत एसओजी और स्थानीय Police की टीम की शातिर चोरों से मुठभेड़ हो गई. जिसके बाद Police ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
जानकारी के अनुसार नानपारा-खैरीघाट मार्ग पर चेकिंग के दौरान Police टीम को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. Police की जवाबी कार्रवाई में खैरीघाट थाने का हिस्ट्रीशीटर आरोपी सम्भारी पैर में गोली लगने से घायल हो गया. Police के मुताबिक, उसके खिलाफ तीन दर्जन से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं. इस दौरान Police ने तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरी कार में सवार दो बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए.
Police के अनुसार, खैरीघाट थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग नानपारा जाने वाली सड़क पर इकट्ठा हुए हैं. आशंका थी कि वे चोरी की योजना बना रहे हैं या चोरी का सामान बेचने की फिराक में हैं. सूचना मिलने के बाद एसओजी प्रभारी और खैरीघाट थाना प्रभारी ने Police टीम के साथ इलाके में चेकिंग शुरू की.
इसी दौरान सामने से दोपहिया और चारपहिया वाहन आते दिखाई दिए. Police ने वाहनों को रोकने का प्रयास किया, तभी सबसे आगे चल रही कार से एक व्यक्ति नीचे उतरा और Police टीम पर फायरिंग करने लगा. Police ने आत्मरक्षा में जवाबी गोलीबारी की, जिसमें हिस्ट्रीशीटर सम्भारी के पैर में गोली लग गई. घायल होने के बाद वह मौके पर गिर पड़ा.
मुठभेड़ के बाद Police ने इलाके की घेराबंदी कर कार में सवार तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेश चौहान, मोहित लाल और अनिल विश्वकर्मा के रूप में हुई है. वहीं, पीछे चल रही दूसरी कार में सवार दो बदमाश Police पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए. उनकी गिरफ्तारी के लिए Police क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रही है.
Police ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, एक अर्टिगा कार और चोरी के जेवरात व नकदी बरामद हुआ है. Police गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की अन्य घटनाओं और उनके संभावित साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है.
बहराइच के Police अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर Police टीम कार्रवाई के लिए पहुंची थी. रोकने का प्रयास करने पर एक व्यक्ति ने Police पर गोली चलाई, जिसके जवाब में आत्मरक्षा के लिए Police ने फायरिंग की. इसमें एक आरोपी घायल हुआ, जबकि तीन अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया. फरार बदमाशों की तलाश में अभियान जारी है. मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
–
एएस
Skip to content