
Lucknow, 13 नवंबर . उत्तर प्रदेश के बहराइच और मथुरा में Police ने मुठभेड़ के बाद शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. दोनों जिलों में हुई मुठभेड़ों में दो अपराधी गोली लगने से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बहराइच के पयागपुर में Thursday देर रात Police की जवाबी फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर बब्बू के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद Police टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी बब्बू बबया गांव का निवासी है और उसके खिलाफ बहराइच समेत अन्य जनपदों के विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं.
एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि पयागपुर रेलवे अंडरपास पुलिया के आगे एक संदिग्ध व्यक्ति चोरी की वारदात को अंजाम देने या चोरी का सामान बेचने की फिराक में है. इस सूचना पर मौके पर पहुंची Police टीम ने घेराबंदी की तो आरोपी बब्बू ने रेलवे ट्रैक की आड़ लेकर Police पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी.
आत्मरक्षा में Police की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया. आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, खोखा और दो जिंदा कारतूस, सोने-चांदी के जेवरात एवं 14 हजार 500 रुपए नकद बरामद हुए हैं. बताया जा रहा है कि हिस्ट्रीशीटर बब्बू के ऊपर Lucknow, फैजाबाद और गोंडा सहित अन्य जनपदों में 25 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं. घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
वहीं, मथुरा की थाना जैत Police, स्वाट और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए Wednesday रात एक मुठभेड़ के बाद दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है. Police की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
सीओ सदर वरुण सिंह के अनुसार, 10 नवंबर को राधाकुंड रोड (छटीकरा) और मघेरा मंदिर (राल) के पास बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने ऑटो और ई-रिक्शा में बैठी दो महिलाओं के पर्स छीन लिए थे. इस संबंध में थाना जैत में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर Police cctv फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही थी.
सीओ के अनुसार, 12 नवंबर की रात करीब 10:30 बजे Police को मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों लुटेरे किसी नई वारदात को अंजाम देने की फिराक में राधाकुंड-गोवर्धन रोड पर घूम रहे हैं. Police टीम ने तत्काल घेराबंदी करते हुए गोवर्धन-राल रोड पर महर्षि स्कूल से आगे नगला पिसावा मोड़ के पास चेकिंग शुरू की. इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आ रहे दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने Police टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी.
Police की आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में जगदीश उर्फ काले (27) के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसके बाद दोनों को दबोच लिया गया. इसके अलावा, Police ने रामकिशन (34) को गिरफ्तार किया है. जगदीश पर 14 और रामकिशन पर 3 मुकदमे पहले से दर्ज हैं. Police ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए 11,500 रुपए, दो लूटे हुए मोबाइल फोन, दो एटीएम कार्ड, दो आधार कार्ड, बिना नंबर प्लेट की बाइक, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं.
–
ओपी/एबीएम
Skip to content