
क्वेटा, 13 अक्टूबर . बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने पिछले छह दिनों में बलूचिस्तान के अलग-अलग इलाकों में Pakistanी सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर किए गए 16 हमलों की जिम्मेदारी ली है. दावा किया है कि हमलों में कई सुरक्षाकर्मी मारे गए और कई अन्य घायल हो गए.
Monday को एक बयान में, बीएलए प्रवक्ता जीयंद बलोच ने दावा किया कि समूह ने 7 से 12 अक्टूबर के बीच कई अभियान सफलता से पूरे किए. इनमें मिलिट्री काफिले को निशाना बनाना, आईईडी और स्नाइपर हमले, हाईवे ब्लॉक करना और Pakistanी सेना के लिए मुखबिरी करने वालों को उनके अंजाम तक पहुंचाना शामिल था.
बीएलए के अनुसार, उसके लड़ाकों ने 10 अक्टूबर को पंजगुर जिले के पांची इलाके में Pakistanी सेना के एक काफिले पर हमला किया, जिसमें चार जवान मारे गए और कई अन्य घायल हो गए. समूह ने यह भी दावा किया कि सेना की दो गाड़ियों को सीधे निशाना पर लिया गया.
बीएलए ने दावा किया कि उसकी एरियल और ड्रोन वॉरफेयर यूनिट, क्यूएएचआर ने उसी दिन किला अब्दुल्ला में सेना के जवानों को ले जा रहे एक वाहन पर घात लगाकर हमला किया, जिसमें तीन लोग मारे गए और सात से ज्यादा घायल हो गए. समूह ने कहा कि यह वाहन एक कैंप पर ड्रोन हमले के बाद उस जगह की ओर जा रही थी, जिसे उसने “डेथ स्क्वाड” बेस बताया था.
समूह ने कहा कि 10 अक्टूबर को एक और हमले में लड़ाकों ने अवरां जिले के गिशकौर इलाके में Pakistanी सेना और Government समर्थित हथियारबंद समूह के सदस्यों पर हमला किया. उन्होंने दावा किया कि दो सदस्य मारे गए और दो अन्य घायल हो गए. उन्होंने यह भी कहा कि Pakistanी सैन्यकर्मी भी इसकी चपेट में आए थे, लेकिन संख्या नहीं बताई.
इसके अलावा, बीएलए लड़ाकों ने 11 अक्टूबर को मंगुचर के चोटंक इलाके में सड़क साफ कर रहे जवानों, कमर्शियल वाहनों और सेना के काफिले पर हमला किया. समूह ने कहा कि सेना के दो जवान मारे गए और कई अन्य घायल हो गए.
उसी दिन, समूह ने कहा कि उसके लड़ाकों ने अवरां के ग्वारकोप इलाके में काफिलों को सुरक्षा दे रही Pakistanी सेना पर हमला किया.
उन्होंने यह भी दावा किया कि 12 अक्टूबर को बासिमा के कलघाली इलाके में तैनात एक सैनिक स्नाइपर हमले में मारा गया.
बीएलए के अनुसार, उसके लड़ाकों ने 8 अक्टूबर को खुजदार जिले के पीर उमर इलाके में हमजा घर चेकपोस्ट पर Pakistanी सेना पर हमला किया, और उसके बाद पैदल जा रहे बम डिस्पोजल टीम के जवानों पर आईईडी से हमला किया.
समूह ने दावा किया कि Pakistan का एक जवान मारा गया और दो घायल हो गए. उन्होंने यह भी कहा कि सेना के पीछे हटने के बाद उनके लड़ाकों ने चेकपोस्ट को उड़ा दिया. बीएलए ने ग्वादर जिले के तटीय इलाके जिवानी में Pakistan कोस्ट गार्ड की दो नावों पर हमले में Pakistan के 13 जवानों को मारने की जिम्मेदारी भी ली.
बीएलए के प्रवक्ता जीयंद बलोच ने कहा कि ग्रुप की समुद्री विंग, हम्माल मैरीटाइम डिफेंस फोर्स (एचएमडीएफ) ने 11 अक्टूबर को कोस्ट गार्ड की दो बड़ी नावों पर एक साथ मिलकर हमला किया, जिसमें 13 जवान मौके पर ही मारे गए.
जिवानी हमले को जमीन और समुद्र में अपने बढ़ते दबदबे का सबूत बताया. समूह ने कहा, “यह हमला दिखाता है कि बीएलए ने अब एक मल्टी-डायमेंशनल कॉम्बैट स्ट्रक्चर बना लिया है, जहां जमीनी मोर्चे के साथ-साथ समुद्री मोर्चे पर भी कब्जा करने वाले देश के लिए कोई सुरक्षित जगह नहीं बची है.”
ग्रुप ने बलोच तट को Pakistan और उसके सहयोगियों के लिए “आर्थिक और व्यापारिक जीवनरेखा” बताया और उन पर आरोप लगाया कि वे स्थानीय मछुआरों की आजीविका की कीमत पर व्यापारिक प्रोजेक्ट्स और सैन्यकरण के जरिए तटीय संसाधनों का शोषण कर रहे हैं.
इसने चेतावनी दी कि समुद्री आवाजाही, सप्लाई और मिलिट्री एसेट्स को निशाना बनाया जाता रहेगा और ऐलान किया कि “हमारी यह नौसैनिक लड़ाई पूरी ताकत के साथ जारी रहेगी.”
–
केआर/
Skip to content