बलूचिस्तान में छापों के दौरान महिलाओं और बच्चों पर हमले का आरोप, कई घरों में लगाई गई आग

क्वेटा, 14 नवंबर . बलूचिस्तान में आम नागरिकों के खिलाफ बढ़ती हिंसा के बीच, स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार Pakistanी सुरक्षा बलों और कथित तौर पर राज्य समर्थित ‘डेथ स्क्वाड’ के सदस्यों ने नुश्की जिले में छापेमारी के दौरान महिलाओं और बच्चों पर हमला किया और कई घरों में आग लगा दी.

रिपोर्ट के मुताबिक, Friday को नुश्की के किल्ली जमालदीनी इलाके में छापे मारे गए. इन छापों का निशाना अल्ताफ जमालदीनी नामक व्यक्ति के रिश्तेदारों के घर थे. अल्ताफ की हाल ही में कथित तौर पर डेथ स्क्वाड की ओर से की गई गोलीबारी में मौत हो गई थी.

बताया गया है कि ताजा कार्रवाई से दो दिन पहले भी Pakistanी बलों और डेथ स्क्वाड के सदस्यों ने अल्ताफ के घर पर उस समय धावा बोला था, जब वहां शोक सभा चल रही थी.

स्थानीय समाचार वेबसाइट ‘द बलूचिस्तान पोस्ट’ के अनुसार, उस घटना के दौरान भी महिलाओं के साथ मारपीट की गई थी और घरों में आग लगा दी गई थी. इन घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी देखी गई है. निवासियों का आरोप है कि Police और जिला प्रशासन आम लोगों की सुरक्षा करने और हिंसा रोकने के बजाय अपराधी तत्वों को संरक्षण दे रहे हैं.

इसी बीच, Saturday को बलूचिस्तान के केच जिले के तुम्प इलाके से इमरान नामक एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया.

परिवार के अनुसार, करीब 15 दिन पहले Pakistanी बलों और डेथ स्क्वाड के सदस्यों ने उसके घर पर छापा मारकर उसे जबरन उठा लिया था. इसके बाद से उसका कोई पता नहीं था.

स्थानीय मीडिया के अनुसार, Thursday को केच जिले में दो युवकों के शव भी बरामद किए गए. वहीं, मस्तुंग और पंजगुर जिलों में एक पत्रकार सहित कम से कम तीन अन्य लोगों को कथित तौर पर जबरन गायब कर दिया गया है.

रिपोर्टों के अनुसार, जबीर और जुबैर नाम के दो युवकों के शव केच जिले के तुम्प क्षेत्र से मिले. दोनों को लगभग दो महीने पहले Pakistanी बलों द्वारा कथित तौर पर उठाए जाने के बाद से लापता बताया गया था. दोनों एक ही परिवार से थे और तुम्प के गोमाजी इलाके के रहने वाले थे.

द बलूचिस्तान पोस्ट ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पत्रकार नियाज बलोच को Wednesday रात मस्तुंग जिले में उनके घर पर छापेमारी के दौरान उठा लिया गया. तब से उनके परिवार को उनकी स्थिति और ठिकाने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है.

एक अलग घटना में, पंजगुर जिले के चितकान इलाके से 30 वर्षीय दुकानदार कंबर को एक नवंबर की शाम उसकी दुकान से कथित तौर पर एक राज्य समर्थित डेथ स्क्वाड अपने साथ ले गया.

इसके अगले दिन, पंजगुर के पारोम इलाके के 70 वर्षीय किसान हयातान को कथित तौर पर Pakistan की फ्रंटियर कोर (एफसी) ने हिरासत में लेकर अज्ञात स्थान पर पहुंचा दिया. उनकी वर्तमान स्थिति और ठिकाने के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं है.

रिपोर्टों के अनुसार, बलूचिस्तान में जबरन गुमशुदगी, छापेमारी और नागरिकों के खिलाफ हिंसा के मामलों को लेकर स्थानीय स्तर पर चिंता लगातार बढ़ रही है.

–

एवाई/डीकेपी