
बलिया, 28 अगस्त . बलिया के भीमपुरा थाना Police ने Thursday रात हुई मुठभेड़ के बाद महिलाओं के गहने और पुराने पीतल के बर्तन साफ करने के बहाने चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. Police ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा, दो कारतूस, सोने के तीन आभूषण, 15,600 रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है.
Police के मुताबिक, Thursday रात में भीमपुरा थाना Police क्षेत्र में गश्त कर रही थी. इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि इब्राहिम पट्टी-उधरण मार्ग पर प्रेमराजा गांव के पास कुछ संदिग्ध बदमाश मौजूद हैं. सूचना पर Police टीम मौके पर पहुंची और संदिग्धों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी. Police का दावा है कि बदमाशों ने आत्मसमर्पण करने के बजाय जान से मारने की नीयत से Police टीम पर फायरिंग कर दी.
Police के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी. वहीं, दूसरा आरोपी मौके से भागने की कोशिश करने लगा लेकिन Police टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया. घायल आरोपी की पहचान अरविंद सोनी निवासी पंचवीर, थाना साहेबपुर कमाल, जिला बेगूसराय, बिहार के रूप में हुई है. पकड़े गए दूसरे आरोपी की पहचान पंकज सोनी निवासी साहेबपुर कमाल, जिला बेगूसराय, बिहार के रूप में हुई है.
प्रारंभिक पूछताछ में Police को पता चला कि दोनों आरोपी कथित तौर पर गांव-गांव घूमकर महिलाओं के गहने और पुराने पीतल के बर्तन साफ करने का झांसा देते थे. इसी दौरान मौका पाकर महिलाओं के आभूषण चोरी कर लेते थे. Police ने कहा कि आरोपियों द्वारा 21 से 24 अगस्त के बीच ऐसी घटनाओं को अंजाम देने की बात पूछताछ में सामने आई है.
अपर Police अधीक्षक दिनेश शुक्ला ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई. उन्होंने कहा कि Police टीम को गश्त के दौरान मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई थी. मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी जबकि दूसरे आरोपी को Police ने पीछा कर पकड़ लिया. घायल आरोपी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई गई है. मामले में आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.
–
पीएम
Skip to content