बर्फ पर फिसलकर गिरीं निया शर्मा, वीडियो शेयर कर बोलीं- उठो और ऐसे चलो जैसे कभी लड़खड़ाए नहीं

Mumbai , 27 नवंबर . Actress निया शर्मा इन दिनों लंदन की सैर कर रही हैं. Actress ने आइस स्केटिंग करते हुए खुद का एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें वह गिर जाती हैं.

Actress ने इस पल को इंस्टाग्राम पर एक मजेदार लाइफ लेसन में बदल दिया कि मुश्किलों के बाद फिर से कैसे उठना होता है. आइस स्केटिंग करते हुए गिरने का वीडियो शेयर करते हुए निया ने लिखा, “फ्लेक्स: आराम से उठो और ऐसे चलो जैसे कभी लड़खड़ाए ही नहीं या कभी गिरे ही नहीं.”

निया शर्मा ने आगे बताया कि उन्होंने अपना दिन बिल्कुल वैसा ही जिया, जैसा उन्होंने बिस्तर से उठने से पहले ही सोच लिया था, जिससे उनके लंदन के नवंबर वाइब्स में और भी चार चांद लग गए. निया शर्मा लिखती हैं, “लंदन नवंबर वाइब्स! दिन बिल्कुल वैसा ही जिया जैसा मैंने बिस्तर से निकलने से पहले ही अपने दिमाग में प्लान किया था.”

Actress निया शर्मा इन दिनों विदेश में अपनी छुट्टियों का लुत्फ उठा रही हैं. इससे पहले नवंबर की शुरुआत में उन्होंने श्रीलंका में अपने ‘वर्ककेशन’ की तस्वीरें शेयर की थीं.

निया की बात करें तो एक्ट्रेस हाल ही में दो शोज में नजर आईं. वह पहले सनी लियोनी और करण कुंद्रा द्वारा होस्ट किए गए स्प्लिट्सविला के 16वें सीजन में दिखीं. यह India का लोकप्रिय डेटिंग रियलिटी शो है, जिसमें अलग-अलग पृष्ठभूमि से आए युवा प्रतियोगी एक आलीशान विला में रहते हैं.

कंटेस्टेंट्स फिजिकल और कॉम्पिटिशन टास्क करते हैं और रोमांटिक जोड़ी बनाने की कोशिश करते हैं. शो में कॉम्पैटिबिलिटी के आधार पर ‘आइडियल मैच’ बनते हैं, जिन्हें गेम में खास पावर और सुरक्षा मिलती है. वाइल्डकार्ड एंट्री, बदलते समीकरण और ड्रामा शो का बड़ा हिस्सा हैं. आखिर में एक जोड़ी शो की विजेता बनती है. अलग-अलग सीजन में रणविजय सिंह, निखिल चिनप्पा और सनी लियोन जैसे कई होस्ट नजर आ चुके हैं, लेकिन 16वें सीजन को सनी लियोनी, करण कुंद्रा, उर्फी जावेद और निया शर्मा ने होस्ट किया.

इसके अलावा, एक्ट्रेस नए एडिशन ‘लाफ्टर शेफ्स फन अनलिमिटेड’ में भी नजर आई थीं.

–

एनएस/एएस