बर्थडे स्पेशल: भारतीय सेना में भर्ती होने के बाद मिल्खा सिंह को मिली थी ‘धावक’ बनने की प्रेरणा

New Delhi, 19 नवंबर . भारतीय एथलेटिक्स के इतिहास में सरदार मिल्खा सिंह का नाम स्वर्णाक्षरों में दर्ज है. बंटवारे के समय Pakistan से आकर India में बसने और मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते हुए दुनिया के श्रेष्ठ धावकों में अपना नाम बनाने की मिल्खा सिंह की कहानी किसी भी व्यक्ति के लिए प्रेरणादायी है.

मिल्खा सिंह का जन्म 20 नवंबर 1929 को गोविंदपुरा, Pakistan में हुआ था. 1947 में हुए बंटवारे के समय वे बेहद मुश्किल परिस्थिति में किसी तरह अपनी जान बचाकर India पहुंचे थे. मिल्खा सिंह India में आने के बाद सुरक्षित तो हो गए, लेकिन जीवन जीने का संकट था. जीवन चलाने के लिए उनके पास कोई आधार नहीं था. मिल्खा सिंह को दौड़ने का शौक बचपन से था, लेकिन इसमें करियर हो सकता है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी.

बेहद बुरे हालात में शरणार्थी कैंपों में अपना जीवन व्यतीत कर रहे मिल्खा सिंह को नौकरी की तलाश थी. बचपन से दौड़ के प्रति उनकी ललक काम आई. वह 1951 में इसी दौड़ की बदौलत भारतीय सेना में भर्ती हुए. भर्ती के दौरान हुई क्रॉस-कंट्री रेस में वह छठे स्थान पर आए थे, इसलिए सेना ने उन्हें खेलकूद में स्पेशल ट्रेनिंग के लिए चुना. सिकंदराबाद के ईएसई सेंटर में ही उन्हें धावक के तौर पर अपनी प्रतिभा का पता चला और यहीं से एक पेशेवर धावक के रूप में उनके करियर की शुरुआत हुई. इस तरह जीवन चलाने के लिए सेना में भर्ती होने वाले मिल्खा सिंह को यहीं पर उनकी जिंदगी का लक्ष्य मिला.

भारतीय सेना में भर्ती होने के बाद मिल्खा सिंह को पहला अंतरराष्ट्रीय मंच 1956 में मेलबर्न में आयोजित ओलंपिक खेलों में मिला. उन्होंने पहली बार 200 मीटर और 400 मीटर की रेस में भाग लिया. हालांकि, उन्हें सफलता नहीं मिली थी. रोम ओलंपिक में भी वह पदक जीतने से चूक गए थे, लेकिन कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में उनका जलवा देखने को मिला.

वह एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स (1958) में 400 मीटर में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय धावक हैं. उन्होंने 1958 और 1962 के एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था.

मिल्खा सिंह को ‘फ्लाइंग सिख’ के नाम से जाना जाता था. उन्होंने लाहौर के स्टेडियम में Pakistan के स्टार धावक अब्दुल खालिद को हराया था. रेस देखने के लिए मौजूद Pakistan के तत्कालीन President फील्ड मार्शल अयूब खान मिल्खा सिंह की गति से प्रभावित हुए और उन्हें ‘फ्लाइंग सिख’ की उपाधि दी. इसी नाम से वह अब दुनियाभर में मशहूर हुए.

1959 में उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. 2001 में मिल्खा सिंह को अर्जुन अवॉर्ड दिया गया था. उन्होंने यह कहकर इसे स्वीकार नहीं किया कि Government ने इसे देने में बहुत देर कर दी.

18 जून 2021 को उनका निधन चंडीगढ़ में हुआ था.

–

पीएके