
Mumbai , 24 सितंबर . ‘चिरइया’ में अपनी शानदार एक्टिंग से ओटीटी पर धूम मचाने वाली Actress दिव्या दत्ता का जन्मदिन 25 सितंबर को है. दिव्या दत्ता देश की उन अभिनेत्रियों और मॉडल में से एक हैं, जिन्होंने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ पंजाबी, मलयालम और अंग्रेजी फिल्मों में भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा है.
दिव्या दत्ता का जन्म 25 सितंबर 1977 को पंजाब के लुधियाना में हुआ. उनकी मां का नाम डॉ. नलिनी दत्ता है, जो एक सरकारी अधिकारी और डॉक्टर थीं. वहीं, Actress ने बचपन में ही पिता को खो दिया था. इसके बाद उनकी मां ने ही दिव्या और उनके भाई का भरण-पोषण किया. दिव्या ने अपनी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई लुधियाना के सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की. इसके बाद उन्होंने साइकोलॉजी से डिग्री प्राप्त की.
दिव्या को बचपन से ही डांसिंग और एक्टिंग में काफी रुचि थी और वह अमिताभ बच्चन की बहुत बड़ी फैन थी. Actress के एक्टिंग करियर की बात करें तो उन्होंने वर्ष 1994 में ‘इश्क में जीना इश्क में मरना’ से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा. इसके बाद Actress ने ‘वीर-जारा’ और ‘बागबान’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में अहम भूमिका निभाई, जिसने उन्हें घर-घर पहचान और शोहरत दिलाई.
Actress ने अपने तीन दशक लंबे करियर में 60 से अधिक फिल्मों में काम किया है. उनकी कुछ प्रमुख फिल्मों की बात करें तो उनमें ‘भाग मिल्खा भाग’, ‘दिल्ली-6’, ‘वेलकम टू सज्जनपुर’, ‘बदलापुर’, ‘शहीद-ए-मोहब्बत बूटा सिंह’, ‘इरादा’, ‘स्टैनली का डब्बा’, आदि शामिल हैं. फिल्म ‘इरादा’ में दमदार एक्टिंग के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक Actress का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है. इसके अलावा उन्हें विभिन्न फिल्मों में अलग-अलग किरदारों के जबरदस्त अभिनय के लिए कई अन्य प्रतिष्ठित पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है.
बहुत कम लोग जानते हैं कि दिव्या दत्ता एक प्रसिद्ध Actress और मॉडल होने के साथ-साथ एक बेहतरीन लेखिका भी हैं. उनके द्वारा लिखी गई पहली किताब ‘मी एंड मां’ थी, जिसे उन्होंने अपनी दिवंगत मां को समर्पित किया था. इसके बाद उन्होंने ‘द स्टार्स इन माय स्काई’ नामक एक दूसरी किताब लिखी. लोगों को उनकी लेखनी में दिल छू लेने वाली सरल भाषा काफी पसंद आती है.
Actress ने अभी तक शादी नहीं की है. उनका मानना है कि जीवन का आनंद लेने के लिए शादी जरूरी नहीं है.
–
डीके/एबीएम
Skip to content