‘बर्थडे पार्टी चल रही थी’, टाइगर श्रॉफ पर हमले में प्रत्यक्षदर्शी ने किया घटना का खुलासा

Mumbai , 18 अक्टूबर . Maharashtra की राजधानी Mumbai में Bollywood स्टार टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की गई है. हालांकि, Actor टाइगर श्रॉफ सुरक्षित बताए जा रहे हैं. घटनास्थल पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने घटना को लेकर बड़ा खुलासा किया है.

Bollywood Actor टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना पर सलमा शेख नाम की एक प्रत्यक्षदर्शी ने को बताया कि हम अपने व्लॉग बना रहे थे. हजारों व्लॉगर वहां व्लॉग बना रहे थे. एक पार्टी चल रही थी, जिसमें काफी शोर था क्योंकि वे जन्मदिन मना रहे थे. उनके सभी साथी जन्मदिन मनाने के लिए अंदर चले गए, खाना-पीना कर रहे थे. कार्यक्रम खत्म होने के बाद, वे कार लेकर सड़क पर चल पड़े. मैं उस लड़के का वर्णन भी नहीं कर सकती, मच्छर की तरह दुबला-पतला, गरीब सा दिखने वाला, जैसे कोई फुटपाथ पर रहता हो. वह आया और फायरिंग शुरू कर दी, और सभी को लगा कि कोई दीपावली के पटाखे फोड़ रहा है. लेकिन, जब टाइगर की कार रुकी, और वह दर्द से कराहते हुए बाहर आए, तो खून का एक बड़ा धब्बा वहीं पड़ा रहा.”

दूसरी ओर, Maharashtra Chief Minister कार्यालय (सीएमओ) के अनुसार, Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने Mumbai Police आयुक्त को फोन करके Actor टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना के बारे में जानकारी ली.

उन्होंने Police आयुक्त को तत्काल जांच करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने Actor टाइगर श्रॉफ को फोन किया और उनसे बात की.

सीएम ने कहा कि हम सब उनके साथ हैं. हम आरोपियों को जल्द ही पकड़ लेंगे, और हमने उन्हें आश्वस्त किया कि वे चिंता न करें.

Bollywood Actor टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना के बाद, घटनास्थल पर मौजूद लोगों को पंचनामा और जांच प्रक्रिया के लिए जुहू Police स्टेशन लाया जा रहा है. एक महिला को भी पंचनामा के लिए लाया गया है. हालांकि, उसकी पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है.

घटना पर डीसीपी मोहित गर्ग ने बताया, “टाइगर श्रॉफ एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे और कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब वे वहां से निकल रहे थे, तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर गोली चला दी. टाइगर श्रॉफ पूरी तरह सुरक्षित हैं. इस घटना में दो अन्य लोग घायल हुए हैं. इनमें से एक उनका ड्राइवर है, जिसके हाथ में चोट आई है और उसका इलाज चल रहा है.”

–

एमएस/एबीएम