
नई दिल्ली, 20 नवंबर . Union Minister शिवराज सिंह चौहान ने बर्ड फ्लू के प्रकोप से बचाने वाली स्वदेशी वैक्सीन बनने पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने बताया कि Prime Minister Narendra Modi की प्रेरणा से बनी पूर्णतः स्वदेशी वैक्सीन आज देश को समर्पित की जा रही है. इस वैक्सीन को भारतीय अनुसंधान परिषद के निसाद संस्थान के द्वारा बनाया गया है. Union Minister शिवराज ने Friday को social media पर एक वीडियो साझा करते हुए इस वैक्सीन के बारे में जानकारी दी.
Union Minister ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में देशवासियों को संबोधित करते हुए लिखा कि प्रिय बहनों और भाइयों, एक खुशखबरी आपको दे रहा हूं. बर्ड फ्लू एक ऐसी बीमारी है, जो यदि फैल जाए तो भारी नुकसान करती है. बड़ी संख्या में मुर्गियां तो मारी जाती ही हैं, लेकिन मुर्गियों से इंसानों में भी इस बीमारी के फैलने का खतरा रहता है और अब तक 500 बार बर्ड फ्लू का प्रकोप हमारे देश में हो चुका है.
Union Minister ने लिखा कि लेकिन अब डरने की बात नहीं है. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के निसाद संस्थान ने एक ऐसी स्वदेशी वैक्सीन बना ली है, जो मुर्गियों को अगर लग गई तो बर्ड फ्लू रोग से वे बच पाएंगी और केवल मुर्गियां नहीं बचेंगी, मुर्गियों के बचने के साथ-साथ इंसानों में भी यह बीमारी नहीं फैलेगी और जो इस महामारी के कारण नुकसान होता है. उस नुकसान से बचा जा सकेगा. 20 नवंबर को यह पूर्णतः स्वदेशी वैक्सीन जो Prime Minister Narendra Modi की प्रेरणा से बनी है, देश को समर्पित की जा रही है.
इससे पहले Prime Minister Narendra Modi ने Friday को बताया कि पिछले 12 वर्षों में स्वदेशी टीकों का विकास, पशुधन और पोल्ट्री (मुर्गी पालन) को संक्रामक रोगों से बचाने में कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. इन प्रयासों से पशुओं के स्वास्थ्य की रक्षा करने, बीमारियों से होने वाले नुकसान को कम करने, किसानों की आय बढ़ाने और किसान समुदायों के जीवन स्तर में सुधार लाने में मदद मिली है. Prime Minister ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में किसानों की समृद्धि और ग्रामीण India के सशक्तीकरण की दिशा में कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं.
–
एएसएच/
Skip to content