बरेली में मुठभेड़ के बाद गो-तस्कर गिरफ्तार, कानपुर में ड्रोन से निगरानी कर 11 किलो गांजा बरामद

बरेली/Kanpur, 1 नवंबर . उत्तर प्रदेश में अपराध और नशे के कारोबार के खिलाफ Police का अभियान लगातार जारी है. बरेली के आंवला में Police ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के इनामी गो-तस्कर को गिरफ्तार किया है. वहीं, Kanpur के किदवई नगर क्षेत्र में Police ने ड्रोन से निगरानी कर बड़ी छापेमारी की और 11 किलो गांजा बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया.

बरेली के आंवला थाना क्षेत्र में Sunday सुबह चेकिंग के दौरान Police और गो-तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई. Police के मुताबिक, चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध को रुकने का इशारा किया गया लेकिन उसने Police टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई जिसके बाद Police ने उसे गिरफ्तार कर लिया. घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामपुर जिले के मिलक थाना क्षेत्र के रेवाड़ी खुर्द निवासी छोटा उर्फ रिजवान के रूप में हुई है. उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था. Police ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, तीन कारतूस बरामद किया है.

आंवला के सीओ हेमंत उपाध्याय ने बताया कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं. वह गैंगस्टर एक्ट के मामले में भी वांछित था. इसके अलावा, 8-9 अगस्त की रात हुई पशु तस्करी की घटना से जुड़े मुकदमे में भी Police उसकी तलाश कर रही थी.

दूसरी ओर, Kanpur के किदवई नगर थाना क्षेत्र स्थित कंजड़नपुरवा में Sunday तड़के पांच बजे डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी के नेतृत्व में Police ने बड़ी कार्रवाई की. इलाके में नशे के कारोबार की सूचना पर चार थानों की Police ने संयुक्त रूप से छापेमारी की.

इस अभियान में किदवई नगर, बाबूपुरवा, जूही और गोविंद नगर थानों की Police सहित कुल 135 Policeकर्मी शामिल रहे. Police टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी की और ड्रोन कैमरे की मदद से निगरानी करते हुए संदिग्ध ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया. कार्रवाई के दौरान Police ने 11 किलो गांजा बरामद किया. साथ ही अरमान, सागर और अंजलि नाम के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. Police नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है. उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

–

पीएम