बनासकांठा में पीएम मोदी की ‘खाटला बैठक’, महिलाएं बोलीं- दीपावली जैसा उत्साह

बनासकांठा, 30 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi Friday को Gujarat के बनासकांठा जिले के दौरे पर हैं. इस दौरान पीएम मोदी भिलडी स्थित ‘एनिमल ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर’ (बीबीआरसी) का उद्घाटन करेंगे. अपनी इस यात्रा में पीएम मोदी पशुपालकों और किसानों के साथ विशेष ‘खाटला बैठक’ भी करेंगे.

आमतौर पर वीआईपी कार्यक्रमों में मेहमानों के लिए सोफे और कुर्सियों की व्यवस्था की जाती है, लेकिन इस बार बनासकांठा में इस परंपरा को बदला गया है. कार्यक्रम स्थल पर वीआईपी जोन में सोफे की जगह पारंपरिक चारपाइयां यानी खाटले लगाए गए हैं. आमंत्रित किसान और पशुपालक इन्हीं खाटलों पर बैठकर Prime Minister के साथ सीधे संवाद करेंगे.

Prime Minister के दौरे को लेकर स्थानीय लोगों, खासकर महिलाओं और पशुपालकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है.

इस मौके पर चहुबेन ने से बातचीत में कहा कि Prime Minister मोदी के स्वागत के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह है. उन्होंने कहा, “आजकल हर कार्यक्रम में कुर्सियों का इस्तेमाल होता है, लेकिन यहां Prime Minister खाटला बैठक करने वाले हैं. यह हमारी संस्कृति से जुड़ी बात है. यहां की तैयारियों और व्यवस्था को देखकर हमें बहुत खुशी हो रही है.”

वहीं गीताबेन ने कहा कि Prime Minister मोदी का बनासकांठा आना उनके लिए किसी त्योहार से कम नहीं है. उन्होंने कहा, “आज Prime Minister बनासकांठा के लोगों से मिलने आ रहे हैं. हमारे लिए यह दीपावली के उत्सव जैसा है. ऐसा लग रहा है जैसे दीपावली पहले ही आ गई हो. वे भिलडी में एनिमल ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर का उद्घाटन करने आ रहे हैं, जिसे लेकर हम सभी बहुत खुश हैं. कार्यक्रम के लिए बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है.”

एक अन्य महिला पशुपालक ने कहा कि उनके गांव में जब भी कोई मेहमान आता है तो उनके लिए खाटला लगाया जाता है. उन्होंने कहा, “आज जब हमारे देश के Prime Minister आ रहे हैं तो उनके लिए और भी शानदार व्यवस्था की गई है. पीएम मोदी ने हमारे लिए बहुत कुछ किया है. उनकी महत्वाकांक्षी योजनाओं के कारण आज हमारे हर घर में जल पहुंचा है और पशुपालकों की आय में भी काफी बढ़ोतरी हुई है.”

–

पीआईएम/एएस