बदलती दुनिया में भारत और नीदरलैंड को अपनी साझेदारी और मजबूत करनी होगी: डच विदेश मंत्री

New Delhi, 22 नवंबर . नीदरलैंड के विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसन ने Sunday को विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ बैठक के दौरान अपने शुरुआती संबोधन में कहा कि दोनों देशों के बीच साझेदारी सिर्फ दस्तावेज तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि साझा चुनौतियों और महत्वपूर्ण मुद्दों पर ठोस प्रगति भी दिखनी चाहिए. उन्‍होंने कहा कि तेजी से बदलती दुनिया में India और नीदरलैंड को अपनी साझेदारी और मजबूत करने की जरूरत है.

उन्होंने कहा, “नीदरलैंड का मानना है कि साझेदारी केवल कागजी समझौतों तक सीमित नहीं होनी चाहिए. हमें उन अहम मुद्दों पर आगे बढ़ना होगा जो दोनों देशों के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण हैं. बदलती दुनिया में हमें तकनीक, ऊर्जा, सुरक्षा, जल प्रबंधन और कृषि जैसे क्षेत्रों में अपने सहयोग को और मजबूत करना होगा.”

India दौरे पर मिले गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए उन्होंने विदेश मंत्री जयशंकर का धन्यवाद भी किया. बेरेंडसन ने रूस-यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि इसका असर केवल यूरोप तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनिया के कई हिस्सों पर पड़ रहा है, खासकर खाद्य सुरक्षा पर इसका बड़ा प्रभाव देखने को मिला है.

उन्होंने कहा, “हम एक ऐसी चुनौतीपूर्ण दुनिया में रह रहे हैं, जहां हमारे सामने कई चुनौतियां हैं. यूक्रेन-रूस युद्ध का यूरोप पर गहरा असर पड़ रहा है, लेकिन इसका असर सिर्फ यूरोप तक ही सीमित नहीं है. उदाहरण के लिए खाद्य सुरक्षा पर भी इसका प्रभाव पड़ा है. हम इस बात की बहुत सराहना करते हैं कि India और आपके Prime Minister वहां समाधान खोजने की दिशा में काम कर रहे हैं. हम वास्तव में इसकी बहुत कद्र करते हैं.”

बेरेंडसन ने इस साल की शुरुआत में Prime Minister Narendra Modi की नीदरलैंड यात्रा को याद करते हुए कहा कि वह दौरा बेहद सफल रहा था.

उन्होंने कहा, “Prime Minister मोदी की नीदरलैंड यात्रा को हम गर्व के साथ याद करते हैं. वह एक शानदार मुलाकात थी और दोनों देशों के लिए बेहद सकारात्मक अनुभव रहा.”

नीदरलैंड के विदेश मंत्री ने कहा कि उनका देश India के साथ साझेदारी को और आगे बढ़ाने का इच्छुक है. उन्होंने माना कि दोनों देशों के सामने कुछ चुनौतियां हैं, लेकिन साथ ही सहयोग और नए अवसरों की भी कोई कमी नहीं है.

उन्होंने कहा, “हम India के साथ अपनी साझेदारी को और मजबूत करने के लिए उत्सुक हैं. हमारे सामने साझा चुनौतियां हैं, लेकिन द्विपक्षीय संबंधों में आगे बढ़ने के कई अवसर भी मौजूद हैं. मुझे खुशी है कि आज हम इन सभी मुद्दों पर खुलकर चर्चा कर रहे हैं.”

इससे पहले Sunday को टॉम बेरेंडसन दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर New Delhi पहुंचे. New Delhi पहुंचने के बाद उन्होंने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “India और नीदरलैंड कई साझा हितों और उद्देश्यों को साझा करते हैं. आने वाले दिनों में मैं हमारे द्विपक्षीय संबंधों, साझा चुनौतियों और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा करूंगा. हमारी बातचीत का मुख्य फोकस सुरक्षा, तकनीक और वैश्विक चुनौतियों से निपटने के उपायों पर रहेगा.”

–

एवाई/