
New Delhi, 25 नवंबर . भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच एक बार फिर गठबंधन की कड़ी जुड़ने के बीच Prime Minister Narendra Modi और पंजाब के पूर्व Chief Minister प्रकाश सिंह बादल से जुड़ा वर्षों पुराना एक दिलचस्प किस्सा सामने आया है. ‘मोदी स्टोरी’ नाम के एक्स अकाउंट ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें बताया गया है कि चुनाव के दौरान पीएम Narendra Modi के लिए प्रकाश सिंह बादल ने अपना खास ‘लिफ्ट वाला रथ’ ड्राइवर और फुल टैंक के साथ दे दिया था.
वीडियो में बताया गया है कि भाजपा और शिरोमणि अकाली दल का रिश्ता दशकों पुराना है और दोनों नेताओं के बीच भी आत्मीय संबंध रहे हैं. इसी रिश्ते से जुड़ा यह किस्सा उस दौर का है, जब प्रकाश सिंह बादल ने पैर में चोट के बाद एक विशेष रथ बनवाया था, जिसमें लिफ्ट की सुविधा थी और वह उसके जरिए मंच या वाहन से बाहर निकलते थे.
वीडियो में किस्सा सुनाते हुए बताया गया कि एक चुनाव के दौरान पीएम मोदी ने बादल साहब का रथ इस्तेमाल करने की इच्छा जताई थी. इसके बाद रथ लेने के लिए प्रकाश सिंह बादल से संपर्क किया गया.
किस्सा सुनाने वाले व्यक्ति के मुताबिक, जब वह बादल साहब के पास रथ मांगने पहुंचे तो उन्होंने पहले पूछा कि रथ किसके लिए चाहिए. जवाब में Narendra Modi का नाम बताया गया. इस पर प्रकाश सिंह बादल ने कहा, “बड़े अच्छे बंदे हैं, चंगे बंदे हैं, ले जाओ.”
उन्होंने बताया कि जब ड्राइवर की भी मांग की गई, तो बादल साहब ने इसके लिए भी तुरंत सहमति दे दी. इतना ही नहीं, उन्होंने रथ का तेल भी फुल कराने की बात कही.
वीडियो में बताया गया कि रथ और ड्राइवर मिलने की सूचना Narendra Modi को दी गई, लेकिन उन्होंने इसे Gujarat में सार्वजनिक नहीं करने की बात कही. किस्सा सुनाने वाले के अनुसार, मोदी ने कहा था कि रथ रात में लेकर आना, Gujarat वालों को पता नहीं चलना चाहिए कि इसे बादल साहब से मांगकर लाया गया है.
यह किस्सा भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच लंबे समय से चले आ रहे Political सहयोग और दोनों नेताओं के आपसी संबंधों की एक दिलचस्प झलक पेश करता है.
–
डीएससी
Skip to content