बड़गाईं जमीन मामले में सुनवाई से पहले जेएमएम बोली-‘हमारे नेता बेकसूर हैं, कोर्ट से मिलेगा इंसाफ’

रांची, 21 सितंबर . Jharkhand की राजधानी रांची में बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में Chief Minister हेमंत सोरेन के खिलाफ Monday को रांची की विशेष पीएमएलए कोर्ट में आरोप तय करने को लेकर अहम सुनवाई होनी है. इस मामले को लेकर Jharkhand मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि Chief Minister बेकसूर हैं और न्यायिक प्रक्रिया में दोषमुक्त होंगे.

मनोज पांडे ने से बात करते हुए कहा, “सीएम हेमंत सोरेन को Monday को कोर्ट में पेश होना है और वे होंगे. यह न्यायिक प्रक्रिया है और सीएम हेमंत सोरेन दोषमुक्त होंगे. हमें पहले भी न्यायालय से इंसाफ मिला है. जमानत हाईकोर्ट ने ही दी थी और टिप्पणी भी की थी कि कोई मामला नहीं बनता. हमारे नेता बेकसूर हैं. लाख प्रयास करने के बावजूद भी कोई तथ्य, कोई साक्ष्य जुटा नहीं पाएंगे और बहुत जल्द सीएम न्यायालय से बरी होंगे.”

जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के हलफनामा विवाद पर जेएमएम प्रवक्ता ने कहा, “निष्पक्ष जांच हो रही है, जो तथ्य और साक्ष्य आ रहे हैं, उससे स्पष्ट लगता है कि छात्रों के साथ न्याय हो और उन्हें अवसर मिले, इसलिए यह हलफनामा दिया गया. जो छात्र हित में उचित है, वह हलफनामा Government ने दिया है.”

उन्होंने कहा, “हम तो जांच भी करा रहे हैं और अपने स्टैंड पर कायम हैं लेकिन बिहार में दरोगा बहाली में तमाम पद बेच दिए गए. छात्र सड़क पर हैं और आंदोलनरत हैं. बिहार में कुछ भी नहीं दिखा और न ही राज्य Government का कोई कमिटमेंट दिखा.”

उन्होंने भाजपा शासित राज्यों पर निशाना साधते हुए कहा, “152 परीक्षा लीक करने वाले, व्यापम घोटाला करने वाले, नीट में घोटाला करने वाले, संजीव मुखिया को बरी कर देने वाले, आप उससे तुलना कीजिए हमारी Government की, हमारी Government प्रो-स्टूडेंट है, हम छात्रों के साथ हैं.”

कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए गृह मंत्रालय की ‘जीरो कोल लीकेज’ रणनीति पर मनोज पांडे ने भाजपा को घेरा और इसे हास्यास्पद बताया. उन्होंने कहा, “पहले आपको अपने दो सांसदों को इस्तीफा दिलवाकर अपनी पार्टी से निकाल देना चाहिए, तब जाकर यह बातें शोभा देती हैं. इनके दो सांसद सिर्फ कोयला तस्करी के लिए ही जाने जाते हैं.”

पांडे ने कहा, “पहले उन पर कुछ कार्रवाई करें, तब बात करें. कोल जीरो लीकेज कब होगा, जब आपकी जो खनन एजेंसियां हैं, जिनकी मिलीभगत से यह सब होता था वो बंद होंगी. आज आप एक परसेप्शन बना रहे हैं. बोल रहे हैं कि कोयला चोरी हम बंद कर देंगे. सिंगरौली में कोयला चोरी नहीं हो रहा है? वहां आपने क्या उपाय किया? क्योंकि वहां आपके लोग सब मिले हैं. यहां हमारी Government ने लगातार प्रयास किया, लेकिन जितने कोल माफिया हैं, ज्यादातर भारतीय जनता पार्टी में हैं.”

पीआईएम/पीएम