
कोलकाता, 7 अक्टूबर . पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले में एक चार वर्षीय बच्चे की मौत के मामले में फर्जी डॉक्टर को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है. बंगाल Police ने Wednesday को यह जानकारी दी.
आरोपी की पहचान शेख सैदुल हक के रूप में हुई है. आरोप है कि उसने कुछ दिन पहले पूर्वी बर्दवान जिले के नवाबहाट इलाके के एक अस्पताल में चार साल के बच्चे का ऑपरेशन किया था. सर्जरी के तुरंत बाद बच्चे की मौत हो गई. तब से वह फरार था.
बच्चे के परिवार की शिकायत के आधार पर Police ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था. बंगाल Police ने बताया कि दिल्ली Police ने आखिरकार Tuesday रात डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया. Police के अनुसार, बच्चे की मौत के बाद से शेख सैदुल हक कुछ दिनों तक Dubai में छिपा हुआ था. Tuesday को दिल्ली लौटने के तुरंत बाद उसे एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया.
दिल्ली Police ने बाद में आरोपी को पश्चिम बंगाल Police को सौंप दिया. इसके बाद आरोपी से पूछताछ और जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बर्दवान Police उसे फ्लाइट से कोलकाता लेकर पहुंची. वे Wednesday रात करीब 1.30 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे.
‘फर्जी डॉक्टर’ की गलत सर्जरी से बच्चे की मौत के बाद परिवार वालों की शिकायत पर Police ने जांच शुरू की है. जांच में सैदुल की डॉक्टर के तौर पर योग्यता पर भी सवाल उठे.
Police ने बताया है कि शेख सैदुल हक के खिलाफ कई अन्य आरोप भी हैं. Police अधिकारी ने कहा, “जांच के दौरान वह Dubai भाग गया था. उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था. उसी नोटिस के आधार पर उसे दिल्ली हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया.”
निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम के संघ ने एक बयान में फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार करने के लिए Police का आभार व्यक्त किया. संघ के एक सदस्य ने स्थानीय पत्रकारों से कहा, “हमें उम्मीद है कि सैदुल की गिरफ्तारी के बाद फर्जी डॉक्टर जुल्फिकार और हमारी ओर से पहचाने गए चार अन्य लोगों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. हमें Police पर पूरा भरोसा है.”
–
डीसीएच/
Skip to content