बंगाल: 9 सितंबर को कोलकाता में ‘गेरुआ सम्मान यात्रा’ निकालेंगे सीएम शुभेंदु अधिकारी

कोलकाता, 6 सितंबर . पश्चिम बंगाल के Chief Minister शुभेंदु अधिकारी 9 सितंबर को कोलकाता में ‘गेरुआ सम्मान यात्रा’ का नेतृत्व करेंगे. इस यात्रा का उद्देश्य भगवा (गेरुआ) रंग के सम्मान और उसके महत्व के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना बताया गया है.

Sunday को social media पर जारी पोस्ट के अनुसार, यह यात्रा दोपहर 3 बजे गोलपार्क से शुरू होकर जादवपुर तक जाएगी. भाजपा ने राज्यभर के लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की है.

पोस्ट में कहा गया है कि गेरुआ केवल एक रंग नहीं, बल्कि त्याग, समर्पण और भारतीय परंपरा का प्रतीक है. इसी संदेश को लोगों तक पहुंचाने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है.

सीएम शुभेंदु अधिकारी पिछले कुछ दिनों से भगवा रंग के कथित अपमान का मुद्दा उठा रहे हैं. उन्होंने हाल ही में एक अखबार में भगवा रंग के साथ “तांडव” शब्द जोड़े जाने पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि इससे भगवा रंग की गरिमा को ठेस पहुंची है.

Political हलकों में माना जा रहा है कि इस यात्रा का एक उद्देश्य हाल में जादवपुर विश्वविद्यालय में हुए विवादों पर भी संदेश देना है.

अधिकारी पहले भी कह चुके हैं कि विश्वविद्यालय में “राष्ट्रवाद” को स्थापित किया जाएगा. Saturday को विश्वविद्यालय परिसर में कुछ छात्रों द्वारा वामपंथी छात्र संगठनों के नारों को मिटाकर राष्ट्रवादी नारे लिखे जाने की घटना भी चर्चा में रही. माना जा रहा है कि गेरुआ सम्मान यात्रा के जरिए भाजपा इसी मुद्दे पर अपना संदेश मजबूत करना चाहती है.

डीएससी