बंगाल में 60 हजार करोड़ रुपए की 33 नई औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित: सीएम सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 25 सितंबर . पश्चिम बंगाल के Chief Minister सुवेंदु अधिकारी ने Friday को कहा कि राज्य Government ने 33 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली है. इन परियोजनाओं में कुल करीब 60 हजार करोड़ रुपए का निवेश प्रस्तावित है.

Chief Minister सुवेंदु अधिकारी ने Thursday को हुई प्रशासनिक समीक्षा बैठक के बाद पूर्व बर्धमान जिले के बर्धमान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी.

अधिकारी ने कहा, ”33 औद्योगिक इकाइयों को जमीन आवंटन से जुड़े दस्तावेज सौंपने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. हमारे अनुमान के अनुसार इन परियोजनाओं में करीब 60 हजार करोड़ रुपए का निवेश प्रस्तावित है. इससे लगभग 62 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की संभावना है.”

उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं में सेमीकंडक्टर, रक्षा, सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन, फार्मास्यूटिकल्स, स्टील, फूड प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग और एमएसएमई से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं.

Chief Minister ने कहा कि राज्य Government यह भी सुनिश्चित कर रही है कि जमीन आवंटित होने के बाद परियोजनाओं का काम रुके नहीं. इसके लिए निर्धारित समय के भीतर काम शुरू करने की शर्त रखी गई है.

प्रशासनिक समीक्षा बैठक में अधिकारी ने राज्य के करीब चार लाख किसानों के लिए बिजली पर प्रति यूनिट दो रुपए की सब्सिडी देने की भी घोषणा की. उन्होंने कहा कि पीएम-किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को मिलने वाली सहायता छह हजार रुपए से बढ़ाकर नौ हजार रुपए की जाएगी.

Chief Minister ने यह भी कहा कि किसान जितना धान बेचना चाहेंगे, Government उसकी खरीद करेगी और 2,700 रुपए प्रति क्विंटल का न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित किया जाएगा.

भ्रष्टाचार को लेकर चेतावनी देते हुए अधिकारी ने कहा, ”इस तरह के भ्रष्टाचार में शामिल हर व्यक्ति का पता लगाया जाएगा, उनसे पैसा वसूला जाएगा और उन्हें जेल भेजा जाएगा.”

–

एएमटी/डीकेपी