बंगाल में बिना लाइसेंस सरकारी जमीन पर चल रहे कई होटल-रेस्टोरेंट : दिलीप घोष

न्यूटाउन, 2 सितंबर . पश्चिम बंगाल Government में मंत्री दिलीप घोष ने Wednesday को पश्चिम बंगाल में होटल-रेस्टोरेंट की कथित अनियमितताओं से लेकर Pakistan, Prime Minister शहबाज शरीफ, अभिषेक बनर्जी और Pakistan में मंदिर तोड़े जाने के मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया दी.

पश्चिम बंगाल के होटल और रेस्टोरेंट को लेकर पश्चिम बंगाल Government में मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि राज्य में बड़ी संख्या में प्रतिष्ठान कथित तौर पर बिना जरूरी अनुमति और लाइसेंस के संचालित हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि कई जगह सरकारी जमीन पर कब्जे के आरोप हैं और कुछ प्रतिष्ठानों के पास फायर सेफ्टी लाइसेंस तक नहीं है.

उन्होंने खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी नियमों के पालन पर भी सवाल उठाए. घोष कहा कि रेस्टोरेंट में परोसे जा रहे भोजन को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं और सड़े हुए मांस की शिकायतें बेहद गंभीर हैं. उन्होंने कहा कि Police ने छापेमारी शुरू कर दी है और कार्रवाई के बाद स्थिति धीरे-धीरे सुधरेगी.

Pakistan के Prime Minister कार्यालय द्वारा एससीओ ग्रुप फोटो के कथित एडिटेड वर्जन को साझा किए जाने और उसमें Prime Minister Narendra Modi को फ्रेम से हटाए जाने पर भी घोष ने Pakistan पर निशाना साधा.

उन्होंने इसे धोखाधड़ी और चालाकी बताया और कहा कि इस तरह की गतिविधियों से Pakistan अपनी ही छवि खराब कर रहा है. ऐसी हरकतों से India पर कोई फर्क नहीं पड़ता.

Pakistan के Prime Minister शहबाज शरीफ पर टिप्पणी करते हुए घोष ने कहा कि उन्होंने अपने देश को बेहद खराब स्थिति में पहुंचा दिया है. उन्होंने शरीफ द्वारा पीएम Narendra Modi से तुलना किए जाने पर भी कटाक्ष किया और कहा कि पहले उन्हें Pakistan की स्थिति सुधारने पर ध्यान देना चाहिए. घोष ने दावा किया कि Pakistan की जनता भी अपने Prime Minister के खिलाफ नाराजगी जाहिर करती है.

अभिषेक बनर्जी के खिलाफ चल रही कानूनी कार्रवाई पर घोष ने कहा कि उन्हें अदालत में जाकर अपना बयान दर्ज कराना चाहिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले में अंतिम फैसला अदालत का ही होगा.

वहीं, Pakistan में मंदिर तोड़े जाने की खबरों पर घोष ने कहा कि यदि Pakistan सही रास्ते पर चले तो उसकी अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा बढ़ सकती है और वह आर्थिक संकट से बाहर निकल सकता है. उन्होंने Pakistan पर धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार, मंदिरों को नुकसान पहुंचाने और मूर्तियां तोड़ने का आरोप लगाया. घोष ने कहा कि Pakistan को दूसरे धर्मों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय अपने देश के विकास और आर्थिक स्थिति सुधारने पर ध्यान देना चाहिए.

एएस