बंगाल में अब खुलकर सांस ले रहे लोग, अखिलेश को सबक सिखाएगी जनता: नितिन नवीन

New Delhi, 7 नवंबर . भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने Saturday को के साथ देश और राजनीति से जुड़े कई विषयों पर बातचीत की. इस दौरान उन्होंने भाजपा की Government बनने के बाद पश्चिम बंगाल के हालात, तमिलनाडु में टीवीके और कांग्रेस के बीच की खींचतान और यूपी में अखिलेश यादव की विचारधारा पर अपनी राय रखी.

पश्चिम बंगाल में भाजपा Government के पहले और बाद के हालातों पर नितिन नवीन ने कहा कि जब 2021 में मैं वहां गया था तो मैंने तब का पश्चिम बंगाल देखा, 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले का भी पश्चिम बंगाल देखा और चुनाव परिणाम आने के बाद भी मैं पश्चिम बंगाल गया. 4 मई के बाद से मेरे पश्चिम बंगाल के जो दो दौरे रहे, उसमें मैंने देखा कि लोगों में उत्साह, आजादी का भाव है. उनको देखकर लगता है कि लोग एक कैद में थे, कहीं न कहीं उनकी सोच को कैद कर दिया गया, उनके जीवन को एक तरह से कैद कर दिया गया था. वो खुद के निर्णय नहीं ले पा रहे थे, अपनी बात नहीं कह पा रहे थे लेकिन अब उनके चेहरों को देखकर लगता है कि वो अब खुलकर सांस ले पा रहे हैं. पश्चिम बंगाल में इस बार जैसे दुर्गा पूजा में घर-घर उत्सव मना, उसको देखकर कहा जा सकता है लोगों के खुशी और उत्साह का माहौल है. भाजपा Government बंगाल की पुरानी सांस्कृतिक विरासत और संस्कृति को वापस लौटाने का प्रयास कर रही है.

तमिलनाडु में टीवीके-कांग्रेस के बीच खींचतान पर उन्होंने कहा कि दोनों में (कांग्रेस और टीवीके) में क्या खिचड़ी पक रही है, वो तो वही जानें, लेकिन कांग्रेस की संस्कृति और इतिहास क्या रहा है सब जानते हैं. कांग्रेस ने हमेशा गठबंधन वाले दल को खत्म करने का काम ही किया है. कांग्रेस गठबंधन में विश्वास ही नहीं करती. अब जिस डीएमके के साथ कांग्रेस गठबंधन बनाकर चुनाव लड़ी, उसी डीएमके को कांग्रेस ने सत्ता के लिए बीच में ही छोड़ दिया. कांग्रेस केवल सत्ता की भूखी है. सत्ता के लिए कांग्रेस कुछ भी कर सकती है. अब कांग्रेस टीवीके को कंट्रोल करने की कोशिश कर रही है. दोनों की इस खींचतान में क्या परिणाम निकलकर आता है, वो देखने वाली बात होगी.

देश के सबसे बड़े Political दल के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर युवाओं को दिए अपने संदेश में नितिन नवीन ने कहा कि India का युवा एक बहुत बड़ी ताकत है. अगर दुनिया के अंदर हम सबसे बड़ी युवा आबादी वाले देश हैं, तो हमारे लिए गर्व की बात है कि हमें एक ऐसा नेता मिला है जो हमें 2047 के विकसित India के सपने की तरफ लेकर चल रहा है. देश में पहली बार विकसित India की कल्पना की गई है. अब तक लोग पंचवर्षीय योजना के तहत काम करते थे, लेकिन Prime Minister मोदी के नेतृत्व में 25 साल का रोडमैप तैयार किया गया है. मैं देश के युवाओं से यही कहूंगा कि आप जिस भी भूमिका में हैं, समाज के जिस क्षेत्र में अपना सौ प्रतिशत दीजिए, Prime Minister Narendra Modi आपके साथ खड़े हैं. आज हम नौकरी तलाशने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले देश बन रहे हैं. देश का युवा हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है. हमें पूरा यकीन है कि देश के युवा को साथ लेकर हम आगे बढ़ेंगे तो 2047 के विकसित India का सपना जरूर साकार होगा.

उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव के पीडीए को छोड़कर हिंदुत्व की तरफ बढ़ने पर उन्होंने कहा कि ये दोहरे चरित्र वाले लोग हैं. ये पहले टोपी पहनकर राजनीति करते थे. पिछले लंबे समय से टोपी से परहेज कर रहे हैं. अब अलग-अलग भूमिकाओं की बात करते हैं. यूपी की जनता भूली नहीं कि प्रभु श्रीराम के मंदिर के निर्माण में इन्होंने कितने कारनामे किए हैं. ये तो वो लोग हैं जो राम के होने पर सवाल उठाते थे. कृष्ण को तो ये कभी समझ ही नहीं पाएंगे. विष्णु भगवान के कितने अवतार हैं, ये जान नहीं पाएंगे, क्योंकि ये केवल वोटबैंक की राजनीति करते हैं. India के सांस्कृतिक इतिहास की इनको कोई जानकारी नहीं है. इन दोहरे चरित्र वाले लोगों को जनता देख रही है, जनता इनको समय-समय पर सबक सिखाती रही है. लोगों को समझ है कि ये बेहरूपिए उनका कोई भला नहीं कर पाएंगे. चुनाव में यूपी की जनता इनको धूल चटाएगी.

–

एमएस/