बंगाल में अगले तीन दिन बारिश और गरज के आसार, कोलकाता समेत कई जिलों में येलो अलर्ट

कोलकाता, 8 नवंबर . पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और दक्षिण बंगाल के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक बारिश और गरज के साथ तूफान आने की संभावना है. हालांकि, Sunday को काली पूजा के दिन बारिश का कोई अनुमान नहीं है. क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने अपने पूर्वानुमान में यह जानकारी दी है.

मौसम विभाग ने Monday से लगातार तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है. भाई दूज के दिन भी बारिश होने की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग के अनुसार, Monday से कोलकाता में तीन दिनों तक छिटपुट बारिश हो सकती है. हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, मुर्शिदाबाद और नदिया जिलों में गरज के साथ एक-दो दौर की बारिश होने की संभावना है. दक्षिण बंगाल के अन्य जिलों में Tuesday और Wednesday को बारिश हो सकती है. हालांकि, राज्य में कहीं भी भारी बारिश की संभावना नहीं जताई गई है.

मौसम विभाग ने Wednesday के लिए उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर और पश्चिम मेदिनीपुर जिलों में बारिश को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. इन जिलों में गरज के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर तेज हवाएं भी चलने की संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक, Thursday से पूरे दक्षिण बंगाल में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.

इस बीच, उत्तर बंगाल के जिलों में भी बारिश की संभावना जताई गई है. Monday से उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर और मालदा में गरज के साथ बारिश हो सकती है, जबकि Tuesday और Wednesday को उत्तर बंगाल के बाकी जिलों में भी हल्की बारिश होने का अनुमान है.

दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और कालिम्पोंग जिलों में Tuesday को आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है. हालांकि, बारिश हल्की रहने की संभावना है और किसी बड़े नुकसान की आशंका नहीं जताई गई है.

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में उत्तर और दक्षिण बंगाल के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है.

Sunday सुबह कोलकाता का न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य था. वहीं, Saturday को शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम था.

–

डीएससी