‘बंगाल को यूपी जैसा बनाना है, पुलिस को दी खुली छूट’, एनकाउंटर पर बोले मंत्री दिलीप घोष

कोलकाता, 28 नवंबर . पश्चिम बंगाल Government में मंत्री दिलीप घोष ने राज्य में Police एनकाउंटर पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि राज्य को उत्तर प्रदेश जैसा बनाना है. व्यवस्था में सुधार लाना होगा. इसके लिए हमने Police को खुली छूट दी है.

आसनसोल एनकाउंटर पर मंत्री दिलीप घोष ने कोलकाता में मीडिया से बात करते हुए कहा, “इससे पता चला है कि बंगाल की कानून-व्यवस्था कहां तक पहुंची है और अपराधियों का हौसला कितना बढ़ा हुआ है कि वो Police को चुनौती देते हैं और फायरिंग करते हैं. ऐसे में Police कानून-व्यवस्था को सुधारने के लिए मजबूर है और जो उन्हें ठीक लगता है, वैसी कार्रवाई की जाती है.”

राज्य में अन्य Police एनकाउंटर पर उन्होंने कहा, “हम (पश्चिम बंगाल को) उत्तर प्रदेश बनाना चाहते हैं. हमने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था देखी है. हमने वहां जाकर उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था देखी है. हमने बिहार की कानून-व्यवस्था भी देखी है. पहले माफिया और गुंडे 50-50 गाड़ियां लेकर घूमते थे, क्या अब किसी में ऐसा करने की हिम्मत है? इसलिए पश्चिम बंगाल में वही इलाज करना होगा, जो कारगर है. हमने Police को खुली छूट दी है.”

दिलीप घोष ने संसद में परिसीमन विधेयक लाने की तैयारियों पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “मौजूदा हालात के हिसाब से देश की आबादी बढ़ी है. इसे ध्यान में रखते हुए नए संसद भवन में सीटों की संख्या डेढ़ गुना कर दी गई है. इसलिए स्वाभाविक रूप से, यह प्रक्रिया आगे बढ़ रही है. अभी स्थिति यह है कि हर एक Lok Sabha क्षेत्र में 30 लाख मतदाता हैं. एक सांसद के लिए हर जगह जाकर लोगों से जुड़ना, उनके काम के बारे में जानना और उनकी बातें सुनना संभव नहीं है. सीटों की संख्या का बढ़ना एक अच्छी बात है.”

एनसीपी-एसपी के समर्थन को लेकर घोष ने कहा, “सभी को इसका समर्थन करना चाहिए.” उन्होंने कहा कि यह बहुत पहले हो जाना चाहिए था. हमारी Government ने आगे बढ़कर इसके लिए पहल की है और ऐसा होना ही चाहिए.

विपक्ष पर प्रहार करते हुए दिलीप घोष ने कहा, “ये लोग कभी सुधार नहीं चाहते. बंगाल में 42 Lok Sabha सीटें और 23 जिले हैं. एक जिले में पांच Lok Sabha सीटें हैं और एक जिले में सिर्फ एक विधानसभा सीट है. कोई समता नहीं है. यह सुधार अब तक क्यों नहीं हुआ है.”

–

डीसीएच/