
कोलकाता, 9 नवंबर . पश्चिम बंगाल में कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके नागेरबाजार स्थित एक हॉस्टल के कमरे में जूनियर डॉक्टर का शव फंदे से लटका मिला. Police ने मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं, मृतक के परिजनों ने हत्या या आत्महत्या के लिए उकसाए जाने की आशंका जताते हुए मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है.
मृतक की पहचान 28 वर्षीय अविजीत Government के रूप में हुई है. वह मध्य कोलकाता के सियालदह स्थित सरकारी एनआरएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हाउस स्टाफ के रूप में कार्यरत थे. Police को शुरुआती तौर पर मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन परिजनों ने इस आशंका को खारिज करते हुए हत्या या आत्महत्या के लिए उकसाए जाने का आरोप लगाया है. परिवार की शिकायत के आधार पर Police ने इन पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, नदिया जिले के माझेरग्राम के सपजला निवासी अविजीत ने वर्ष 2018 में एनआरएस मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी. इसके बाद वह इसी अस्पताल में हाउस स्टाफ के तौर पर काम करने लगे थे. नौकरी के सिलसिले में वह नागेरबाजार इलाके के एक हॉस्टल में रहते थे.
मृतक के परिजनों ने Monday सुबह मीडिया को बताया कि Sunday शाम करीब चार बजे हॉस्टल प्रबंधन की ओर से उन्हें फोन कर अविजीत के आत्महत्या करने की सूचना दी गई. बताया गया कि उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला था. इसके बाद उन्हें पास के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
परिजनों का दावा है कि अविजीत पिछले कुछ दिनों से social media पर कई ऐसे पोस्ट कर रहे थे, जिनसे उनके मानसिक तनाव और असुरक्षा की भावना का संकेत मिलता था. परिवार को आशंका है कि किसी वजह से वह काफी परेशान थे. हालांकि, परिजन यह स्पष्ट नहीं कर सके कि उन्हें किस बात को लेकर इतनी चिंता या तनाव था.
परिवार के सदस्यों का कहना है कि अविजीत आत्महत्या नहीं कर सकते. उन्होंने आशंका जताई है कि यह सुनियोजित हत्या का मामला हो सकता है या फिर उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया होगा. इस संबंध में औपचारिक शिकायत दर्ज कराने के लिए परिजन नागेरबाजार Police स्टेशन पहुंचे.
Police का कहना है कि मौत की वास्तविक वजह शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगी. जांच अधिकारी मृतक के मोबाइल फोन और social media पोस्ट की भी पड़ताल कर रहे हैं, ताकि उनकी मौत से जुड़े घटनाक्रम और संभावित कारणों का पता लगाया जा सके.
–
डीएससी
Skip to content