
कोलकाता, 20 अक्टूबर . पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले से हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है. एक शख्स ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.
Police से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना Monday रात सोनामुखी के माना चार इलाके में घटी. इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है.
शुरुआती रिपोर्टों से पता चला है कि यह हत्या ‘तंत्र साधना’ से जुड़ी हो सकती है. वहीं, पारिवारिक विवाद की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता. पिता का शव घर के आंगन में मिला.
Police और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आरोपी मंगल चौधरी ने अपनी 39 वर्षीय पत्नी रूपा पर धारदार हथियार से हमला किया और उसका सिर काट दिया. बाद में उसका कटा हुआ सिर एक मंदिर से बरामद हुआ.
Police ने बताया कि उसके 60 वर्षीय पिता राजेंद्र चौधरी का शव घर के आंगन से मिला है.
स्थानीय लोगों के मुताबिक, मंगल चौधरी ने दुर्गा अष्टमी के दिन इस भयानक हत्या को अंजाम दिया. उन्होंने बताया कि अपनी 39 वर्षीय पत्नी रूपा का सिर काटने के बाद, उसने उसे एक मंदिर में रख दिया. बाद में, उसके 60 वर्षीय पिता राजेंद्र चौधरी का शव घर के पिछले हिस्से (आंगन) से मिला.
Police ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
बांकुड़ा जिला Police के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “उसे पकड़ने के लिए तलाश जारी है. पत्नी के परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी गई है.”
स्थानीय निवासी दयाल पात्रा ने बताया, “पति-पत्नी साथ मिलकर पूजा-पाठ करते थे. लेकिन, मैंने अपनी जिंदगी में पहली बार ऐसी घटना देखी है. दो लोगों की हत्या करने के बाद, वह धारदार हथियार लेकर कुछ लोगों के पीछे भी भागा और फिर शहर से फरार हो गया.”
–
एसडी/एबीएम
Skip to content