
कोलकाता, 23 अगस्त . पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बारानगर इलाके में Sunday को एक महिला का शव उसके घर में फंदे से लटका मिलने के बाद तनाव फैल गया.
महिला के ससुराल वालों का दावा है कि उसने आत्महत्या की है.
हालांकि, कुछ स्थानीय लोग इस दावे को मानने को तैयार नहीं हैं. उन्होंने महिला के पति और ससुराल वालों के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया.
स्थानीय लोगों ने विरोध जताने के लिए सड़कों पर प्रदर्शन किया.
धीरे-धीरे हालात बेकाबू हो गए, जिसके बाद स्थिति को संभालने के लिए इलाके में Police बल तैनात किया गया.
आरोप है कि स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए Police को लाठीचार्ज करना पड़ा.
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बरनागर के अशोकगढ़ इलाके के निवासी मानस दास की पत्नी रिया पाल का शव उनके घर में फांसी पर लटका हुआ मिलने की खबर फैलते ही मानस के घर के सामने भीड़ जमा होने लगी.
घटना की सूचना मिलते ही Police मौके पर पहुंची.
प्रारंभिक पूछताछ के बाद Police ने रिया के पति और सास को गिरफ्तार कर लिया.
उन्हें थाने ले जाते समय तनाव फैल गया.
महिला के पड़ोसियों ने Police की गाड़ी रोक दी और आरोपियों को सजा देने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया.
स्थानीय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता भी वहां मौजूद थे.
सूचना मिलने के बाद और Policeकर्मी मौके पर पहुंचे.
Police ने महिला का शव बरामद किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा.
आरोपी मानस ने दावा किया कि वह काफी समय से अपनी पत्नी से संपर्क नहीं कर पा रहा था और जब वह घर लौटा तो उसने दरवाजा अंदर से बंद पाया, जिसके बाद उसने खिड़की से झांका और अपनी पत्नी को छत से लटका हुआ देखा.
Police ने आकर दरवाजा तोड़ा और शव को बरामद किया.
Police इस बात की जांच कर रही है कि महिला ने सच में आत्महत्या की या इसके पीछे कोई और वजह थी.
बैरकपुर Police कमिश्नरेट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. जाँच चल रही है. मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा. इस बीच, बाराानगर में स्थिति सामान्य है.
–
एमएस/
Skip to content