बंगाल के दुर्गापुर में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, दो लोग गिरफ्तार

कोलकाता, 12 नवंबर . दुर्गापुर में Police ने Thursday को दो लोगों को गिरफ्तार किया. इन पर आरोप है कि उन्होंने जमीन के विवाद को लेकर एक युवक को डंडों और बांस से पीट-पीटकर मार डाला. यह घटना Wednesday रात पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर-फरीदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जब्बार पल्ली में हुई.

मृतक की पहचान 36 वर्षीय श्यामकुमार दास के रूप में हुई. इलाके में लोग उन्हें भाजपा कार्यकर्ता के तौर पर जानते थे. Police ने इस घटना के सिलसिले में आरोपी विजय नंदी और प्रसून पांडे को गिरफ्तार किया है.

आसनसोल-दुर्गापुर Police कमिश्नरेट के डिप्टी कमिश्नर रसप्रीत सिंह ने बताया कि बांस की लाठियों से पीटे जाने के कारण युवक की मौत हो गई. दुर्गापुर-फरीदपुर Police स्टेशन ने कार्रवाई की है. दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मामले की जांच चल रही है.

श्यामकुमार दास के पिता परिमल दास ने कहा कि हम भाजपा का समर्थन करते हैं, जबकि इस घटना को अंजाम देने वाले तृणमूल कांग्रेस का समर्थन करते हैं. मेरे बेटे के साथ उनकी दुश्मनी थी. इसी गुस्से में आकर विजय और प्रसून ने उसे रॉड और बांस से पीट-पीटकर मार डाला. हमने Police में शिकायत दर्ज कराई है.

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, Wednesday रात को जब्बार पल्ली इलाके में काली प्रतिमा विसर्जन चल रहा था. उस समय श्यामकुमार अपने कुछ दोस्तों के साथ बैठकर खाना खा रहा था. बताया जा रहा है कि जमीन के एक पुराने विवाद को लेकर उसकी अजय, विजय नंदी और उनके दोस्त प्रसून पांडे के साथ बहस शुरू हो गई. पहले बहस हुई, फिर मामला गरमा गया और नौबत मारपीट तक आ गई.

आरोप है कि इसके बाद अजय, विजय और उनके दोस्त प्रसून पांडे समेत कई लोगों ने श्यामकुमार पर हमला कर दिया. श्याम को रॉड और बांस से बेरहमी से पीटा गया.

इस हमले में श्याम गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे दुर्गापुर इस्पात अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना के बाद श्यामकुमार के परिवार ने फरीदपुर Police स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज कराया. शिकायत के आधार पर Police ने विजय और प्रसून को गिरफ्तार कर लिया है. एक अन्य आरोपी अजय नंदी घटना के बाद से ही फरार है. फरीदपुर Police उसकी तलाश कर रही है.

–

डीकेएम/