
Mumbai , 21 सितंबर . जानी-मानी बंगाली Actress मिथु मुखर्जी का 71 साल की उम्र में निधन हो गया. वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं. Actress के निधन की खबर Mumbai के ब्रीच कैंडी अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने दी.
ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (एआईसीडब्ल्यूए) ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर Actress को श्रद्धांजलि दी और लिखा, ”एआईसीडब्ल्यूए Actress मिथु मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करता है. वह बंगाली और हिंदी फिल्मों की जानी-मानी Actress थीं. उन्होंने ‘शेष पर्व’ से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत किया और 1970 और 1980 के दशक में भारतीय सिनेमा का एक जाना-पहचाना और सम्मानित चेहरा बन गईं. उनको ‘मरजीना अब्दुल्ला’, ‘निशि कन्या’, ‘मौचक’, ‘स्वयंसिद्धा’, ‘होटल स्नो फॉक्स’, ‘भाग्यचक्र’, ‘संधि’, ‘फादर’ और ‘आश्रिता’ जैसी चर्चित बंगाली फिल्मों में उनके यादगार अभिनय के लिए याद किया जाता है. वह ‘खान दोस्त’, ‘सफेद झूठ’, ‘दिल्लगी’ और ‘दो लड़के दोनों कड़के’ जैसी हिंदी फिल्मों में भी काम किया.”
एआईसीडब्ल्यूए ने कहा, “मिथु मुखर्जी के निधन से पूरी बंगाली फिल्म इंडस्ट्री सदमे और शोक में है. वह सिर्फ एक मशहूर Actress नहीं थीं बल्कि फिल्म जगत का अहम हिस्सा और पूरी फिल्म बिरादरी की प्रिय सदस्य थीं. उनका जाना भारतीय सिनेमा के एक दौर का अंत है. बंगाली सिनेमा और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा. उनके शानदार अभिनय और उनकी प्रतिभा से समृद्ध हुई फिल्मों की याद आने वाली पीढ़ियों के बीच भी बनी रहेगी.”
एआईसीडब्ल्यूए ने कहा, ”आज पूरी फिल्म बिरादरी एक प्यारे कलाकार के निधन पर शोक में है. इंडस्ट्री एक ऐसी Actress को अंतिम विदाई दे रही है, जिनकी मौजूदगी और योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा. उनकी फिल्में, उनका अभिनय और उनकी विरासत हमेशा प्यार और सम्मान के साथ याद की जाएगी. एआईसीडब्ल्यूए उनको भावभीनी श्रद्धांजलि देता है और उनकी आत्मा की शांति की कामना करता है.”
–
पीके/पीएम
Skip to content