
यरुशलम, 30 सितंबर . Dubai से तेल अवीव जा रही फ्लाईDubai की उड़ान में Wednesday को हुई आपातकालीन घटना के बाद संयुक्त राष्ट्र में इजरायल के राजदूत डेनी डेनन ने विमान में सवार इजरायली यात्रियों के साहस की तारीफ की है. उन्होंने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर यात्रियों की वापसी का स्वागत करते हुए कहा कि संकट के समय उन्होंने असाधारण साहस और सूझबूझ दिखाई.
इजरायली राजदूत डेनन ने एक्स पर पोस्ट किया, “वेलकम होम. मैं उन इजरायली यात्रियों को सलाम करता हूं, जिन्होंने संकट के समय असाधारण साहस और सूझबूझ दिखाई. उन्होंने निर्णायक कदम उठाए, हालात को संभाला और लोगों की जान बचाने में मदद की.”
यह बयान फ्लाईDubai की Dubai से तेल अवीव जा रही फ्लाइट एफजेड 1073 में हुई घटना के बाद आया है. विमान ने Wednesday को उड़ान के दौरान आपातकालीन सिग्नल भेजा था और तेजी से नीचे आने के बाद उसे सऊदी अरब की ओर डायवर्ट किया.
बाद में विमान ने सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्ट पर लैंडिंग की. फ्लाईDubai के प्रवक्ता के मुताबिक, विमान में सवार सभी यात्रियों का पता लगा लिया गया और वे सुरक्षित हैं.
इजरायल की सरकारी कान टीवी न्यूज ने एक इजरायली अधिकारी के हवाले से बताया था कि अधिकारी घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रहे हैं. रिपोर्ट में कहा गया कि संभावित आतंकी घटना की आशंका को भी जांच के दायरे से बाहर नहीं किया गया है. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारी इस पहलू की भी जांच कर रहे हैं कि क्या दोनों पायलटों में से किसी एक ने विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश की थी. घटना में एक पायलट के घायल होने की भी बात कही गई.
social media पर घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें चेहरे पर खून के निशान वाला एक इजरायली यात्री विमान के अंदर हमले का दावा करते हुए यात्रियों द्वारा कथित हमलावरों को काबू में करने की बात कहता नजर आया.
एक इजरायली अधिकारी के मुताबिक, दोनों पायलटों के बीच कथित रूप से शारीरिक विवाद होने के बाद विमान से आपातकालीन सिग्नल भेजा गया था.
Dubai इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बेन गुरियन इंटरनेशनल एयरपोर्ट जा रही फ्लाइट को ताबुक एयरपोर्ट पर उतारा गया. घटना के बाद इजरायल एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ने यात्रियों के परिजनों के लिए बेन गुरियन एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 में एक विशेष वेटिंग और इन्फॉर्मेशन एरिया भी बनाया था.
–
डीकेपी
Skip to content