
New Delhi, 10 अक्टूबर . कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली Police ने बड़ी कार्रवाई की है. सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके, को-कन्वीनर सौरव दास और प्रवक्ता आशुतोष रांका को दिल्ली Police ने उनकी फ्लाइट के अंदर से ही हिरासत में ले लिया है.
सीजेपी के मुताबिक, दिल्ली Police के जवान उस विमान के अंदर घुसे जिसमें अभिजीत दिपके राष्ट्रीय राजधानी आ रहे थे. फ्लाइट कुछ मिनट पहले ही आईजीआई एयरपोर्ट पर लैंड हुई थी.
हिरासत के दौरान अभिजीत दिपके ने दिल्ली Police से कहा, “मैं यहां गिरफ्तार होने के लिए आया हूं. मुझे गिरफ्तार करो.”
सीजेपी ने ‘एक्स’ पोस्ट के जरिए यह भी जानकारी दी कि पार्टी की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह को भी हिरासत में लिया गया है.
वहीं दूसरी ओर Mumbai Police ने महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी को डिटेन कर लिया है. वह अगस्त क्रांति मैदान की तरफ जा रहे थे, तभी Police ने उन्हें डिटेन किया.
इससे पहले Saturday सुबह ही Police ने यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम स्थित उनके आवास से हिरासत में ले लिया था. ध्रुव राठी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी द्वारा जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के लिए दिल्ली आए थे.
वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिल्ली Police भी अलर्ट पर है. शाहदरा जिले के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने से कहा, “सीजेपी के विरोध को देखते हुए हमने शाहदरा जिले में अपने पूरे स्टाफ को अलर्ट पर रखा है. विशेष रूप से हमारे बॉर्डर एरिया में सात बॉर्डर पिकेट हैं जो गाजियाबाद जिले से जुड़ते हैं. मुख्य अप्सरा बॉर्डर पिकेट है, जहां हम अभी खड़े हैं. हमने यहां उचित कर्मियों को तैनात किया है, जिसमें हमारा स्थानीय स्टाफ, ट्रैफिक विभाग के साथ समन्वय में ट्रैफिक Police कर्मी और अतिरिक्त बल शामिल हैं.”
बता दें कि प्रोटेस्ट को देखते हुए उत्तर-पूर्वी दिल्ली जिले के भोपुरा बॉर्डर पर Police की सुरक्षा व्यवस्था है. हर गाड़ी की चेकिंग कर रहे हैं. यहां पर जिले की Police के साथ ट्रैफिक Police भी तैनात है. वहीं, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे डीसीपी राहुल अलवाल ने कहा कि कि धारा 163 लागू है. New Delhi में कोई भी परमिशन नहीं है, तो इसलिए वहां आने-जाने वालों की सुरक्षा को देखते हुए हम सभी यहां पर तैनात हैं और चेकिंग कर रहे हैं. साथ ही, हमने बॉडी कैमरा लगाया है, जिससे कि रियल टाइम पता लग सके और दिल्ली Police को बदनाम न किया जा सके.
–
एएस
Skip to content