
Ahmedabad, 7 अक्टूबर . Ahmedabad Police की लोकल क्राइम ब्रांच (एलसीबी) ने फेसबुक के जरिए एक बुजुर्ग व्यक्ति को हनीट्रैप में फंसाकर उससे 24 लाख रुपए की उगाही करने के आरोप में 39 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार आरोपी की पहचान बोटाद जिले के ठीकवाड़ी गांव निवासी अल्पेश सोलंकी के रूप में हुई. Police ने उसके पास से 1 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं, जो कथित तौर पर उगाही के ताजा प्रयास के दौरान शिकायतकर्ता से लिए गए थे.
Police के अनुसार, यह मामला 5 अक्टूबर की रात को सामने आया, जब आनंदरनगर Police थाने को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि एक गिरोह ने कथित तौर पर एक बुजुर्ग व्यक्ति और उसके बेटे को ब्लैकमेल कर उनसे काले रंग के बैग में 1 लाख रुपए ले लिए हैं.
अधिकारियों ने बताया कि काली पैंट और सफेद चेकदार शर्ट पहने एक व्यक्ति रकम लेकर पकवान चार रास्ता इलाके से फरार हो गया था.
सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने संबंधित Police अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए.
Police उपायुक्त (जोन-7) शिवम वर्मा ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने तथा इलाके में कड़ी नाकाबंदी करने के आदेश दिए.
Police उपनिरीक्षक एचडी वाघेला के नेतृत्व में एलसीबी जोन-7 की टीमों ने एसजी हाईवे पर व्यापक गश्त और वाहनों की जांच शुरू की.
विशेष सूचना के आधार पर Police ने कंट्रोल रूम से मिले हुलिए से मेल खाने वाले एक व्यक्ति को कर्णावती ब्रिज के नीचे काले बैग के साथ छिपा हुआ पाया.
Police ने उसे गिरफ्तार कर उसके पास से 1 लाख रुपए नकद बरामद किए.
Police के अनुसार, पूछताछ में सोलंकी ने बताया कि उसने और उसके साथियों ने फेसबुक के माध्यम से शिकायतकर्ता से संपर्क किया और उसे कथित रूप से हनीट्रैप में फंसा लिया. आरोपियों ने शिकायतकर्ता को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी और एक सुनियोजित साजिश के तहत उससे किस्तों में 24 लाख रुपए वसूल लिए.
Police ने बताया कि हालिया घटना में गिरोह ने शिकायतकर्ता से अतिरिक्त 7 लाख रुपए की मांग भी की थी.
अधिकारियों के मुताबिक, शिकायतकर्ता को संदेह हुआ तो उसने Police से संपर्क किया, जिसके बाद सोलंकी को 1 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया गया.
मामले में दो अन्य आरोपी, बोटाद के तर्घड़ा रोड स्थित मोरारीनगर-1 निवासी किशन उर्फ कानू परमार और मेहसाणा जिले की कड़ी तहसील के पनादरा गांव निवासी लालो, अभी फरार हैं.
Police ने बताया कि उनकी तलाश जारी है. Police ने आरोपी के पास से 500 रुपए के नोटों की दो गड्डियां, जिनकी कुल कीमत 1 लाख रुपए है, एक काला बैग और 5,000 रुपए मूल्य का मोबाइल फोन जब्त किया है.
जब्त की गई संपत्ति की कुल कीमत 1.05 लाख रुपए आंकी गई है.
Police ने लोगों को सलाह दी है कि वे social media पर अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने से पहले सावधानी बरतें और अजनबियों से ऑनलाइन बातचीत करते समय सतर्क रहें.
Police ने यह भी अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति इस तरह की ब्लैकमेलिंग या उगाही का सामना कर रहा हो, तो वह तुरंत अपने नजदीकी Police थाने से संपर्क करे.
–
एएमटी/डीकेपी
Skip to content