
Bhopal , 25 नवंबर . Madhya Pradesh के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीसी शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को निशाना बनाने वाली एक social media पोस्ट को लेकर पार्टी द्वारा साइबर Police में की गई शिकायत पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि फेसबुक पर किसी पोस्ट को शेयर करना कोई अपराध नहीं है. साथ ही उन्होंने भाजपा पर कांग्रेस नेताओं को परेशान करने का आरोप लगाया.
पीसी शर्मा ने से बात करते हुए कहा कि जिस पोस्ट को लेकर शिकायत की गई है, वह उन्होंने खुद नहीं बनाई थी. उन्होंने बताया कि यह पोस्ट फेसबुक पर पहले से किसी और ने डाली थी. उनके पास उसका लिंक मौजूद है और उसी लिंक के माध्यम से इसे शेयर किया गया था.
उन्होंने कहा, “इसमें कोई फेरबदल नहीं किया गया. तो यह शेयर करना कोई अपराध नहीं है. अगर आपको इस पर अपराध बनता हुआ लग रहा है, तो जिसने इसे डाला, उस पर कार्रवाई होनी चाहिए. अगर कोई गलत चीज है, तो यह पता करना चाहिए कि किसने और कैसे डाली?”
पीसी शर्मा ने आगे कहा कि उनके फेसबुक पर यह पोस्ट शेयर हुई है और उसके लिंक मौजूद हैं, जिनसे पता चलता है कि यह कहां से शेयर हुई. इसलिए इसमें कोई अपराध बनता ही नहीं है.
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के लोगों को कैसे प्रताड़ित किया जाए, यह भारतीय जनता पार्टी का हमेशा से काम रहा है. इसी वजह से साइबर थाने में शिकायत की गई है. उन्होंने कहा कि इसमें कोई मुद्दा बनता नहीं है और अगर कोई पूछने आएगा, तो वह जवाब दे देंगे.
बता दें कि दिल्ली Police ने बीते दिन भाजपा की शिकायत के बाद इस मामले में केस दर्ज किया था. शिकायत में आरोप लगाया गया था कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का एक नकली वीडियो social media पर शेयर किया जा रहा है, जिसमें संवेदनशील राष्ट्रीय मुद्दों पर मनगढ़ंत और गुमराह करने वाले बयान दिए गए हैं. भाजपा का आरोप है कि इस तरह के फर्जी वीडियो के जरिए राष्ट्रीय अध्यक्ष की छवि खराब करने और लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है.
–
पीआईएम/एएस
Skip to content