
गाजियाबाद, 10 नवंबर . दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में Monday देर रात एक विवाहित महिला की सिर पर ईंट से वार कर हत्या कर दी गई. महिला अपने फेसबुक मित्र से मिलने उसके साथी के कमरे पर पहुंची थी. आरोप है कि वहां शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद दोस्त और उसके साथी ने कथित तौर पर महिला के सिर पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. Police ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.
जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान 28 वर्षीय पिंकी के रूप में हुई है. वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली थी और विवाहित थी. करीब चार-पांच महीने पहले पिंकी की फेसबुक के माध्यम से बुलंदशहर निवासी पिंटू नाम के युवक से दोस्ती हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी थी.
Police की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि Monday को पिंटू पिंकी से मिलने पहुंचा था. इसके बाद पिंकी लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की इंद्रापुरी चौकी के अंतर्गत एक कमरे पर पहुंची. बताया जा रहा है कि वहां पिंटू का एक साथी भी मौजूद था. कमरे में तीनों ने साथ बैठकर शराब पी. इसी दौरान किसी बात को लेकर पिंकी की दोनों युवकों से कहासुनी हो गई.
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पिंटू और उसके साथी ने पिंकी के सिर पर ईंट से वार कर दिया. गंभीर चोट लगने के कारण महिला की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर लोनी बॉर्डर थाना Police और वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया.
Police को घटनास्थल से शराब की बोतल, गिलास और अन्य सामान मिला है. आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि महिला के आने के बाद तीनों ने साथ बैठकर शराब पी थी. इसी दौरान विवाद हुआ और वारदात को अंजाम दिया गया. Police दोनों आरोपियों से पूछताछ कर घटना के पीछे की वजह जानने का प्रयास कर रही है.
Police ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
–
पीएम
Skip to content