फीफा अंडर-15 वर्ल्ड कप: भारत ने जीत के साथ किया आगाज, लाओस को 4-2 से हराया

बाकू, 24 अक्टूबर . India ने अजरबैजान में आयोजित पहले फीफा अंडर-15 फुटबॉल वर्ल्ड कप की शानदार शुरुआत की है. Saturday को बाकू के होवसन कॉम्पिटिशन कॉम्प्लेक्स में खेले गए ग्रुप (के) के अपने पहले मैच में India ने लाओस को 4-2 से हराया.

India के कप्तान मैकडोनिश न्गैरांगबाम (7वें मिनट) और आर. लालरेमरुआतफेला (11वें मिनट) ने टीम के लिए शुरुआती दो गोल दागते हुए बढ़त दिलाई. इसके बाद लाओस के अनाविं जाप्यासोने ने 12वें मिनट में एक गोल करके अंतर को कम करने का प्रयास किया. हाफ-टाइम के तुरंत बाद, दक्षिण-पूर्वी एशियाई टीम के लिए सौक्सवान सिलिसेंग (24वें मिनट) ने गोल करके स्कोर बराबर कर दिया.

हालांकि, India ने जोरदार वापसी की. लालरेमरुआतफेला (31वें मिनट) और सौमोजित Government (33वें मिनट) ने लंबी दूरी से गोल करके India की जीत पक्की कर दी. इस जीत के साथ India ने फीफा टूर्नामेंट में अपने पहले तीन अंक हासिल कर लिए हैं. इस टूर्नामेंट में 189 राष्ट्रीय टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 32 समूहों में बांटा गया है. इसमें मैच ‘आठ-खिलाड़ियों’ के फॉर्मेट में खेले जा रहे हैं. हर मैच में 20-20 मिनट के दो हाफ होते हैं, और इसमें ‘रोलिंग सब्स्टिट्यूशन’ (खिलाड़ियों को बार-बार बदलने) की अनुमति है.

भारतीय टीम ने मुकाबले की शानदार शुरुआत की और पहले चार मिनट में ही दो मौके बनाए. तीसरे मिनट में दीपक सिंह अरामबम ने बॉक्स के अंदर से बाएं पैर से एक जोरदार शॉट मारा, जिसे लाओस के गोलकीपर अनौसिथ सौक्सवान ने रोक दिया. इसके एक मिनट बाद, गोलकीपर ने आगे बढ़कर मैकडोनिश के प्रयास को भी नाकाम कर दिया. सातवें मिनट में दीपक ने बेहतरीन फुटवर्क दिखाया और गेंद को ‘स्मॉल बॉक्स’ के अंदर ले गए. वहां से उन्होंने गेंद को पीछे की तरफ पास किया, जिसे मैकडोनिश ने आसानी से गोल में बदल दिया.

India का दबाव काम आया और 11वें मिनट में टीम ने अपनी बढ़त को दोगुना कर दिया. लाओस के खिलाड़ियों द्वारा गेंद को क्लियर करने की कोशिश को दीपक ने रोक दिया. गेंद आर. लालरेमरुआतफेला के पास पहुंची, जिन्होंने एक टच लेने के बाद अपने बाएं पैर से जोरदार शॉट लगाकर गोल कर दिया. लाओस ने लगभग तुरंत ही जवाब दिया और 12वें मिनट में अनाविं जाप्यासोने के गोल की मदद से अंतर कम कर दिया. उनके द्वारा दूर से लगाए गए शॉट को देखकर भारतीय गोलकीपर जेनित निंगथौजाम अपनी जगह पर ही जमे रह गए.

शुरुआत में हुए कई गोलों के बाद खेल की गति धीमी हो गई और हाफ-टाइम से पहले के पांच मिनटों में किसी भी टीम को कोई स्पष्ट मौका नहीं मिला. हाफ-टाइम के बाद India ने फिर से दबाव बनाया. 21वें मिनट में एक कॉर्नर किक पर मैकडोनिश का हेडर गोल पोस्ट के बिल्कुल करीब से बाहर निकल गया. हालांकि, तीन मिनट बाद ही लाओस ने बराबरी कर ली, जब सौक्सवान सिलिसेंग ने बॉक्स के बाहर से सीधे शॉट लगाकर गेंद को गोल के निचले कोने में पहुंचा दिया.

इस बराबरी के बाद India ने अपनी आक्रामकता बढ़ाई और खेल का ज्यादातर हिस्सा लाओस के हाफ में खेला गया. 31वें मिनट में India ने फिर से बढ़त बना ली. आर. लालरेमरुआतफेला ने सौमोजित Government से मिले पास लिया और बॉक्स के बाहर से बाएं पैर से शॉट लगाकर गेंद को गोल पोस्ट के दूर वाले कोने में पहुंचा दिया, जिससे स्कोर 3-2 हो गया.

33वें मिनट में India ने अपनी बढ़त को और मजबूत किया, जब Government ने हाफ-वे लाइन के ठीक अंदर से शॉट मारा. गेंद गोलकीपर के ऊपर से होती हुई सीधे नेट में चली गई. भारतीय युवा टीम ने बाकी बचे मैच को बखूबी संभाला, अपनी दो गोल की बढ़त को बरकरार रखा और पूरे तीन अंक हासिल किए. India का अगला मुकाबला Sunday को कैमरून से होगा, और उसी दिन बाद में वह ग्रेनाडा का सामना करेंगे.

–

एसएम/डीकेपी