
Mumbai , 16 नवंबर . Actor और एफटीआईआई के पूर्व चेयरमैन गजेंद्र चौहान ने फिल्म ‘रामायण’ और उसके टाइटल को लेकर चल रही चर्चा पर प्रतिक्रिया दी. उनका कहना है कि वह ‘रामायण’ शब्द के इस्तेमाल पर सबसे पहले आपत्ति जताने वालों में से थे.
Actor ने के साथ बातचीत में रामायण और महाIndia को India की विरासत बताते हुए कहा कि ये महाकाव्य देश की संस्कृति और सभ्यता को दिखाते हैं और ऐसे मूल्य सिखाते हैं जिन्हें आने वाली पीढ़ियों को देना चाहिए.
उन्होंने कहा, “आजकल social media पर फिल्म रामायण को लेकर चर्चा चल रही है. निर्माता और निर्देशक इसे ‘रामायणा’ कहते हैं. रामायणा कोई शब्द नहीं होता है, असल में रामायण होता है. रामायण और महाIndia हमारी धरोहर हैं और हम सभी को अपने ग्रंथों के ऊपर बहुत गर्व है क्योंकि इसमें हमारे India की संस्कृति और सभ्यता सिखाई गई है. इससे वो सिखाया गया है, जो हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों को बताना है.”
Actor ने फिल्म को लेकर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाओं पर भी अपनी राय दी. उन्होंने कहा, “आज चर्चा का विषय है कि रामायण फिल्म कैसी है और जो लोग फिल्म को देखकर आए हैं, उन सभी के अलग-अलग विचार हैं. कुछ अच्छा बता रहे हैं, तो कुछ खराब और लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
वहीं, हमारी इंडस्ट्री के कलाकारों ने भी इस पर कमेंट किए हैं. उनका कहना है कि फिल्म के अंदर आध्यात्मिकता नहीं है. भव्यता तो है लेकिन वीएफएक्स वाली है. देखिए कोई भी पौराणिकता पैसे से नहीं बनती है.”
उन्होंने कहा, “पौराणिक चीजें कलाकारों की योग्यता से बनती हैं और देखने वाली बात यह भी है कि कोई कलाकार उस योग्यता के काबिल है कि नहीं. मुझे याद है कि जब महाIndia की कास्टिंग हो रही थी, तो बीआर चोपड़ा ने कहा था कि राजा उसी को बनाना चाहिए, जो राजा दिखने के लायक लगता हो. किसी भी कलाकार की सबसे पहली मांग यही होती है कि वह उस रोल के लायक है कि नहीं. उसकी छवि उस रोल में फिट होती है या नहीं.”
–
एनएस/पीएम
Skip to content