फिक्की फ्रेम्स में इरफान पठान बोले-‘भारत के क्रिकेट को अभी और आगे जाना है’

Mumbai , 30 सितंबर . पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान और Actor व Lok Sabha सांसद रवि किशन ने Wednesday फिक्की फ्रेम्स 2026 में हिस्सा लिया. इस दौरान दोनों ने के साथ बातचीत में क्रिकेट को लेकर खास बातें कीं.

इरफान पठान ने बताया कि क्रिकेट का स्तर और हाई लेवल पर बढ़ने की जरूरत है. उन्होंने कहा, “सबको लगता है कि India का क्रिकेट बहुत आगे के स्तर तक पहुंच गया है लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. अभी भी हमें बहुत कुछ हासिल करना है और बहुत कुछ बाकी है. क्रिकेट में बहुत स्कोप है और आने वाले समय में क्रिकेट बहुत कुछ हासिल करेगा.”

रवि किशन ने ने कहा, “फिक्की 2026 पैनल में विषय क्रिकेट का रहा, जो कि काफी शानदार था. इरफान पठान, सभी पैनलिस्ट और जियो स्टार की पूरी टीम के साथ यह एक शानदार सेशन था.”

उन्होंने कहा, “कैसे एक भोजपुरी भाषा ने क्रिकेट की दुनिया को इतना बड़ा नंबर दिया, ये देखना काफी आश्चर्यजनक था कि क्षेत्रीय भाषा इतने बड़े नंबर तक पहुंच सकती है, तो मेरा यूपी-बिहार के लोगों को धन्यवाद कि उन्होंने मेरी कमेंट्री को इतना प्यार दिया. उन्हें अपनी भाषा में गेम सुनना पसंद आया. उनका हीरो, उनका एक्टर या उनका सांसद बोल रहा है, ये उन्हें अच्छा लगा.

रवि किशन ने समारोह में बुलाने के लिए फिक्की का भी तहे दिल से धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा, “मैं इसके लिए फिक्की को दिल से धन्यवाद देता हूं. मुझे बहुत आनंद आया. फिक्की के इस सेशन से India की इकोनॉमी ग्रोथ को लेकर बहुत जागरुकता फैल रही है. हर सेक्टर में India किस तरह से ग्रोथ कर रहा है, ये पूरे देश को पता चल रहा है. साथ ही, मैं फिक्की को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने अपने इस तरह के सेशन के जरिए नए India की ग्रोथ की कहानी सब तक पहुंचाने का काम किया और मैं कहूंगा कि वे आगे भी ऐसा ही काम करें.”

–

एनएस/पीएम