फिक्की के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने मानी आर्थिक चुनौतियां, सरकार अपनी विफलता स्वीकार करे: जयराम रमेश

New Delhi, 20 नवंबर . कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने Friday को कहा कि Thursday को फिक्की (एफआईसीसीआई) कार्यक्रम में मौजूद बड़े उद्योगपतियों ने शायद ही कभी सोचा होगा कि Prime Minister Narendra Modi खुद रोजगार और वेतन से जुड़ी चिंताओं को स्वीकार करेंगे और वही बातें दोहराएंगे जो कांग्रेस लंबे समय से कहती आ रही है, हालांकि Prime Minister ने पूरा सच नहीं बताया.

पीएम मोदी ने Thursday को फिक्की की वार्षिक आम बैठक और वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारतीय उद्योग जगत से सवाल किया कि क्या Government द्वारा कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती और अन्य आर्थिक सुधारों (जिनका मकसद उद्योगों को बढ़ावा देना और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को आसान बनाना था) के बाद उन्होंने वास्तव में अधिक रोजगार पैदा किए हैं और कर्मचारियों की आय बढ़ाई है?

जयराम रमेश ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 12 वर्षों में पहली बार Prime Minister ने देश के प्रमुख उद्योगपतियों को सलाह दी है.

कांग्रेस नेता ने social media प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर पोस्ट में कहा, “Prime Minister ने ठीक वही बातें दोहराईं जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस लंबे समय से उठाती रही है. असल में 2024 के Lok Sabha चुनावों के लिए कांग्रेस के घोषणापत्र में इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया था. उस समय हमारी चिंताओं को यह कहकर खारिज कर दिया गया था कि इनका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है.”

उन्होंने पीएम मोदी द्वारा उठाई गई चिंताओं का जिक्र करते हुए कहा, “वेतन में बढ़ोतरी नहीं हुई है. टैक्स की दरों में कटौती की गई है लेकिन निवेश में कोई बड़ा उछाल नहीं आया है और नौकरियां उस रफ्तार से नहीं बढ़ रही हैं, जितनी बढ़नी चाहिए थीं.”

जयराम रमेश ने कहा, “उद्योग जगत के दिग्गज जरूर हैरान और स्तब्ध रह गए होंगे. उन्होंने शायद ही उम्मीद की होगी कि Prime Minister खुद इन समस्याओं को स्वीकार करेंगे और वही बातें दोहराएंगे जो कांग्रेस कहती आ रही है, हालांकि Prime Minister ने पूरा सच नहीं बताया.”

कांग्रेस सांसद के अनुसार, भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने फिलहाल जो मुश्किलें हैं, उनके लिए भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र Government की नीतियां जिम्मेदार हैं. उन्होंने आरोप लगाया, “इसमें कोई शक नहीं कि यह इस Government की एक बड़ी विफलता है और पूरा देश इसकी कीमत चुका रहा है.”

जयराम रमेश ने Government पर आरोप लगाया कि उसने “एक के बाद एक उद्योगों में आर्थिक शक्ति के अभूतपूर्व संकेंद्रण (यानी कुछ ही हाथों में आर्थिक ताकत के सिमट जाने) को होने दिया है. कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि केंद्र ने डर और दबाव का ऐसा माहौल बना दिया है जिससे निवेशकों का भरोसा कमजोर हुआ है. उन्होंने सवाल किया, “जब कारोबारियों को Government की नीतियों और कदमों पर ही भरोसा नहीं है, तो उनसे निवेश की उम्मीद कैसे की जा सकती है?”

इसके अलावा रमेश ने दावा किया कि चीन के साथ India के व्यापार घाटे (ट्रेड डेफिसिट) ने देशभर के लाखों छोटे और मध्यम उद्यमों को “सीधा नुकसान” पहुंचाया है. कई छोटे उद्योग बंद होने की कगार पर हैं, और लाखों लोगों की आजीविका पर बुरा असर पड़ा है.”

साथ ही, उन्होंने छोटे कारोबारियों के सामने आ रही चुनौतियों के लिए GST और नोटबंदी को भी जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने केंद्र Government के 2016 के फैसले को आत्मघाती (खुद को नुकसान पहुंचाने वाला) करार दिया.

कांग्रेस नेता ने कहा कि शिकायत करने के बजाय Prime Minister मोदी को अपनी Government के कामकाज और उसकी नीतियों की विफलता को स्वीकार करना चाहिए. उन्हें यह भी मानना ​​चाहिए कि उनकी Government के 12 साल के शासन के बाद भी महंगाई बेकाबू है, पर्याप्त रोजगार के अवसर पैदा नहीं हो रहे हैं और निजी निवेश की रफ्तार सुस्त बनी हुई है.

उन्होंने कहा, “Prime Minister जी, अर्थव्यवस्था सिर्फ भाषणों और उद्योगपतियों को दी गई सलाह से नहीं चल सकती. इसके लिए ठोस नीतियों, भरोसे के माहौल और एक जवाबदेह Government की जरूरत होती है.”

–

एएसएच/