
केपटाउन, 29 अगस्त . साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने नेपाल में आई भीषण बाढ़ पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने इस प्राकृतिक आपदा को ‘भयानक’ बताते हुए पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं.
डु प्लेसिस ने पिछले साल नेपाल प्रीमियर लीग (एनपीएल) में विराटनगर किंग्स की ओर से खेलते हुए नेपाल में कुछ समय बिताया था. उन्होंने कहा कि उन्हें वहां के लोगों से काफी प्यार और अपनापन मिला. अब जब नेपाल अपने इतिहास की सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदाओं में से एक का सामना कर रहा है, तो डु प्लेसिस ने वहां के लोगों को याद किया और उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं. उन्होंने नेपाल के लोगों के साहस और हौसले की भी सराहना की.
डु प्लेसिस ने Saturday को अपने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “मैं भाग्यशाली था कि पिछले साल नेपाल जा सका और वहां के लोगों की दयालुता और देश की अद्भुत सुंदरता को खुद अनुभव कर सका. जो हुआ है, उसे देखकर बहुत दुख होता है. मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं प्रभावित सभी लोगों और ऐसे दिल दहला देने वाले नुकसान का सामना कर रहे परिवारों और समुदायों के साथ हैं.”
यह संदेश ऐसे समय में आया है जब नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में विनाशकारी बाढ़ के बाद पूरे नेपाल में खोज, बचाव और राहत कार्य जोर-शोर से चल रहे हैं. अब तक 626 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2,426 लोग लापता हैं. बचाव दलों ने 187 विदेशियों सहित लगभग 4,451 फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकाला है.
लापता लोगों में सुरक्षाकर्मी और सरकारी अधिकारी शामिल हैं, जिनमें नेपाल Police के 27 जवान, नेपाल सेना के 45 जवान, सशस्त्र Police बल के 13 जवान, सीमा शुल्क कार्यालय के 15 कर्मचारी और आव्रजन कार्यालय के चार कर्मचारी शामिल हैं.नेपाल सेना ने आपदा राहत कार्यों का नेतृत्व करने के लिए लगभग 6,700 जवानों को तैनात किया है. इसके साथ ही, 1,700 से अधिक घायल लोग अभी आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं में इलाज करा रहे हैं. India भी अपने पड़ोसी देश को तत्काल राहत और बचाव सहायता प्रदान करने के लिए आगे आया है.
काठमांडू से औपचारिक अनुरोध के बाद, India ने Wednesday से नेपाल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 62 टन मानवीय राहत सामग्री भेजी है. चिकित्सा कर्मियों और विशेष सुरंग बचाव विशेषज्ञों सहित 11 सदस्यीय भारतीय दल भी चल रहे आपदा राहत कार्यों में सहायता के लिए नेपाल पहुंच गया है. India से नेपाल भेजी गई राहत सामग्री में टेंट, कंबल, हाइजीन किट, सोलर लैंप, पानी निकालने वाले पंप, किचन सेट, जनरेटर सेट, आठ टन दवाएं और एक टन खाद्य सामग्री शामिल है.
–
एसएम/डीकेपी
Skip to content