फसल बर्बाद होने पर किसान ने की आत्महत्या, कर्नाटक में भाजपा ने कांग्रेस सरकार को घेरा

Bengaluru, 18 नवंबर . कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के तालागुंडा गांव में फसल बर्बाद होने से परेशान एक किसान ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. किसान की पहचान बी.पी. रमेश के रूप में हुई है. उनके पीछे गर्भवती पत्नी रह गई हैं. इस घटना के बाद भाजपा ने राज्य की कांग्रेस Government पर किसानों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक बी.वाई. विजयेंद्र ने Wednesday को जारी बयान में किसान की मौत पर दुख जताया. उन्होंने Chief Minister डी.के. शिवकुमार के नेतृत्व वाली Government पर किसानों की परेशानी को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया. विजयेंद्र ने कहा कि राज्य Government भ्रष्टाचार के आरोपों, कथित स्टिंग ऑपरेशन विवाद और सत्तारूढ़ पार्टी के अंदरूनी मतभेदों में उलझी हुई है, जबकि किसानों की समस्याओं पर उसका ध्यान नहीं है.

भाजपा नेता ने कहा कि किसान की आत्महत्या राज्य में सूखे और फसल बर्बादी के कारण किसानों की गंभीर स्थिति को दर्शाती है. उन्होंने आरोप लगाया कि फसल बर्बाद होने से प्रभावित किसानों को Government मामूली मुआवजा तक देने में विफल रही है और उनके जीवन के साथ खिलवाड़ कर रही है.

विजयेंद्र ने कहा, “तालागुंडा के जिस किसान ने आत्महत्या की है, उसकी स्थिति वास्तव में राज्य के कई अन्य किसानों की दुर्दशा को दर्शाती है.”

उन्होंने कांग्रेस Government पर किसानों की समस्याओं के प्रति असंवेदनशील होने का आरोप लगाते हुए कहा कि संकट से जूझ रहे किसानों की मदद करने या फसल बर्बाद होने से निराश किसानों में भरोसा जगाने के लिए Government की ओर से कोई पहल नजर नहीं आ रही है.

विजयेंद्र ने सवाल उठाया कि जब Government किसानों को राहत और सहायता देने में विफल रही है, तो उसे सत्ता में बने रहने का क्या नैतिक अधिकार है. उन्होंने आरोप लगाया कि Government किसानों के हितों की रक्षा करने के बजाय भ्रष्टाचार, स्टिंग ऑपरेशन विवाद और पार्टी के अंदरूनी Political संघर्षों में अधिक व्यस्त है.

उन्होंने कहा कि Government की कथित किसान विरोधी नीतियों को लेकर जनता में नाराजगी बढ़ रही है और ऐसी स्थिति पैदा हो सकती है, जब लोग Government को सत्ता से बाहर कर देंगे.

विजयेंद्र ने कहा, “अगर कांग्रेस Government में किसानों के हितों की रक्षा करने की प्रतिबद्धता या क्षमता नहीं है, तो उसे सत्ता छोड़ देनी चाहिए. अन्यथा उसे उस दिन के लिए तैयार रहना चाहिए, जब जनता उसे सबक सिखाएगी.”

किसान रमेश की मौत पर संवेदना व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने शोकाकुल परिवार के प्रति समर्थन जताया. उन्होंने विशेष रूप से गर्भवती पत्नी की स्थिति पर चिंता व्यक्त की और इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़े रहने की बात कही.

–

डीएससी