
New Delhi, 28 अगस्त . रक्षाबंधन पर उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ समेत अन्य राज्यों के Chief Minister ने अपने-अपने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. इसके साथ ही कहा कि भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम और विश्वास का बंधन सदैव मजबूत बना रहे.
उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट में कहा, “स्नेह, विश्वास, संस्कार एवं आत्मीयता के पावन पर्व रक्षाबंधन की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं. आइए, भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक इस पवित्र पर्व पर हम सभी अपनी सनातन सांस्कृतिक विरासत एवं पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने हेतु संकल्पित हों.”
रेखा गुप्ता ने एक्स पोस्ट पर दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट किया, “आप सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं. स्नेह, विश्वास और कर्तव्य का यह पावन पर्व हमारे पारिवारिक संस्कारों की शक्ति है. यह पवित्र बंधन हर घर में सुख, समृद्धि और आत्मीयता बढ़ाए तथा भाई-बहन का प्रेम सदैव अटूट रहे.”
Haryana के Chief Minister नायब सैनी ने एक्स पर लिखा, “स्नेह और अटूट रिश्ते की डोर से बंधे पावन पर्व ‘रक्षाबंधन’ की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. यह पवित्र पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम और विश्वास का बंधन सदैव मजबूत बना रहे.”
बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट किया, “भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का पावन पर्व रक्षाबंधन की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. यह पवित्र पर्व हमारे पारिवारिक मूल्यों, प्रेम और रिश्तों की मिठास को और मजबूत करे. सभी भाई-बहनों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशियों का संचार हो. येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबलः. तेन त्वामनुबध्नामि रक्षे मा चल मा चल..”
Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा, “भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आत्मीयता से जुड़े पावन पर्व ‘रक्षाबंधन’ के अवसर पर समस्त मातृशक्ति एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! रक्षाबंधन हमारी समृद्ध पारिवारिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं में भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का सुंदर प्रतीक है. प्रभु श्री गोविंद देव जी से प्रार्थना है कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, सौभाग्य एवं खुशहाली लेकर आए और भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम एवं विश्वास सदैव बना रहे.”
Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया, “भाई-बहन के प्रेम और विश्वास के पावन पर्व रक्षाबंधन की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. यह भाई-बहन के आत्मीय रिश्ते का पर्व है, जो बचपन की मीठी यादों से लेकर जीवन के हर पड़ाव तक स्नेह, अपनत्व और विश्वास से जुड़ता है. यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए, यही मंगलकामना है.”
Chief Minister उमर अब्दुल्ला ने रक्षाबंधन के मौके पर जम्मू-कश्मीर के लोगों को हार्दिक बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह त्योहार भाई-बहनों के बीच प्यार, भरोसे और आपसी सम्मान के अनमोल रिश्ते का जश्न है. उन्होंने उम्मीद जताई कि यह त्योहार हर घर में खुशहाली, शांति और समृद्धि लाएगा और साथ ही पूरे जम्मू-कश्मीर में एकता और सद्भाव को मजबूत करेगा.
उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा,” समस्त प्रदेशवासियों को भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह को समर्पित रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. राखी का यह पवित्र धागा रिश्तों की मजबूती और पारिवारिक मूल्यों की सुंदर परंपरा को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाता है. यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियां लेकर आए तथा भाई-बहन के रिश्तों में प्रेम और विश्वास को और प्रगाढ़ करे.”
–
ओपी/एएस
Skip to content