प्रेमनाथ बर्थडे स्पेशल: पिता ने सेना में भेजा तो 100 रुपए लेकर भागे मुंबई, फिर हीरो से विलेन बनकर छाए

Mumbai , 20 नवंबर . हिंदी सिनेमा में कभी रोमांटिक हीरो बनकर लड़कियों के दिलों पर राज करने वाले Actor प्रेमनाथ बाद में ऐसे विलेन बने, जिनकी एंट्री से कहानी में नया मोड़ आ जाता था. लेकिन फिल्मों में नाम कमाने का उनका सफर आसान नहीं था. पिता उन्हें फिल्मों में नहीं भेजना चाहते थे और उन्होंने प्रेमनाथ को सेना में भेज दिया था. हालांकि, उनका मन अभिनय में था. आखिरकार उन्होंने पिता से 100 रुपए मंगवाए और Mumbai पहुंच गए. इसके बाद उन्होंने थिएटर से अपने सफर की शुरुआत की और धीरे-धीरे हिंदी सिनेमा में अपनी जगह बनाई.

प्रेमनाथ का जन्म 21 नवंबर 1926 को पेशावर में हुआ था, जो अब Pakistan में है. उनका परिवार बंटवारे के बाद Madhya Pradesh आ गया था. उनके पिता करतारनाथ मल्होत्रा Police विभाग में बड़े अधिकारी थे. परिवार का कपूर खानदान से भी रिश्ता था. पृथ्वीराज कपूर उनके रिश्तेदार थे और प्रेमनाथ उन्हें अपना गुरु मानते थे. बचपन से ही प्रेमनाथ को फिल्मों में काम करने का शौक था. वह स्कूल के दिनों में ही पृथ्वीराज कपूर को चिट्ठियां लिखकर फिल्मों में आने की इच्छा जाहिर करते थे. लेकिन उनके पिता चाहते थे कि बेटा सेना में जाए और एक अनुशासित जिंदगी जिए. इसी वजह से उन्होंने प्रेमनाथ को सेना में भेज दिया.

प्रेमनाथ का मन वहां नहीं लगा. उन्हें फिल्मों में अपनी किस्मत आजमानी थी. उनके बेटे मोंटी प्रेमनाथ ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता ने एक बार उनके दादा को चिट्ठी लिखकर 100 रुपए भेजने को कहा था. उन्होंने कहा था कि उन्हें बंदूक खरीदनी है. हालांकि, उस पैसे का इस्तेमाल उन्होंने Mumbai आने के लिए किया. Mumbai पहुंचकर वह सीधे पृथ्वीराज कपूर के पास गए और उनके थिएटर ग्रुप ‘पृथ्वी थिएटर’ से जुड़ गए. यहीं से उनके अभिनय के सफर की असली शुरुआत हुई.

साल 1948 में फिल्म ‘अजीत’ से प्रेमनाथ ने Bollywood में कदम रखा. इसके बाद राज कपूर की फिल्म ‘आग’ (1948) और ‘बरसात’ (1949) में भी वह नजर आए. 50 के दशक की शुरुआत में वह हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय हीरो बन चुके थे. ‘सगाई’, ‘बुजदिल’, ‘नौजवान’, ‘दर्द-ए-दिल’ और ‘आन’ जैसी फिल्मों ने उन्हें पहचान दिलाई. फिल्म ‘आन’ में उनका दमदार अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आया. उस दौर में उनकी गिनती राज कपूर, दिलीप कुमार और देव आनंद जैसे बड़े सितारों में होती थी.

प्रेमनाथ की निजी जिंदगी भी फिल्मों से जुड़ी रही. Actress बीना राय के साथ उनकी मुलाकात फिल्म ‘औरत’ (1953) के दौरान हुई थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने शादी कर ली. शादी के बाद दोनों ने मिलकर अपना प्रोडक्शन हाउस पी.एन. फिल्म्स शुरू किया. उनकी पहली फिल्म ‘शगूफा’ (1953) थी. इसके बाद ‘प्रिजनर ऑफ गोलकोंडा’, ‘समुंदर’, ‘हमारा वतन’ और ‘चंगेज खान’ जैसी फिल्मों का निर्माण हुआ, लेकिन ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास सफल नहीं रहीं. इसका असर प्रेमनाथ के करियर पर भी पड़ा.

करीब 14 साल के उतार-चढ़ाव के बाद उनकी किस्मत एक बार फिर बदली. साल 1970 में आई विजय आनंद की फिल्म ‘जॉनी मेरा नाम’ उनके करियर का बड़ा मोड़ साबित हुई. इस फिल्म में उन्होंने राय साहब का किरदार निभाया था. देव आनंद और हेमा मालिनी की इस फिल्म में उनका नेगेटिव किरदार काफी चर्चित हुआ. खासकर पद्मा खन्ना के साथ गाने ‘हुस्न के लाखों रंग’ में उनका अंदाज दर्शकों के बीच चर्चा में रहा.

इसके बाद प्रेमनाथ ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. फिल्म ‘धर्मात्मा’ (1975) में धर्मदास का किरदार हो या राज कपूर की ‘बॉबी’ (1973) में जैक ब्रगांजा की भूमिका, उन्होंने हर किरदार में अपनी अलग छाप छोड़ी. ‘शोर’ (1972), ‘रोटी कपड़ा और मकान’ (1974), ‘कालीचरण’ (1976), ‘हीरालाल पन्नालाल’ (1978), ‘विश्वनाथ’ (1978), ‘कर्ज’ (1980) और ‘क्रोधी’ (1981) जैसी फिल्मों में भी उन्होंने अहम भूमिकाएं निभाईं. फिल्म ‘कर्ज’ में सर जूडा का उनका किरदार काफी अलग था.

प्रेमनाथ ने अपने करियर में हीरो और विलेन दोनों रूपों में दर्शकों का प्यार हासिल किया. 3 नवंबर 1992 को 65 साल की उम्र में उनका निधन हो गया.

–

पीके/एबीएम