
Mumbai , 3 सितंबर . Actress प्रियंका चोपड़ा social media पर काफी एक्टिव रहती हैं. उन्होंने अपने निजी जिंदगी के बारे में दिलचस्प बात शेयर की है. Actress ने social media पोस्ट के जरिए उस समर को याद किया, जब उन्होंने पति निक जोनस को अपना नंबर दिया था.
Actress ने इंस्टाग्राम पर एक मोंटाज वीडियो पोस्ट किया, जिसमें पति निक जोनस के शुरुआती दिन, यात्राएं और पारिवारिक यादें शामिल हैं. Actress ने लिखा, “ओह हां! मुझे याद है वो गर्मी, जब मैंने तुम्हें अपना नंबर दिया था… लगभग: गर्मी 2017 साउंड ऑन न्यू सॉन्ग आउट नाउ |”
Actress प्रियंका चोपड़ा के वीडियो में गोवा में फैमिली हॉलिडे की एक तस्वीर भी शामिल थी, जिसमें Actress की छोटी बहन और Actress परिणीति चोपड़ा, भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और परिवार के दूसरे सदस्य एक साथ पोज दे रहे हैं. परिणीति ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “वाह, वह गोवा ट्रिप बहुत ही खास थी.”
प्रियंका और निक की लव स्टोरी की बात करें तो, कपल की पहली मुलाकात फरवरी 2017 में वैनिटी फेयर ऑस्कर की आफ्टर पार्टी में हुई थी, लेकिन निक महीनों पहले ही social media प्लेटफॉर्म एक्स पर डीएम पर मैसेज किया था.
दोनों न्यूयॉर्क में ड्रिंक्स के लिए मिले और बाद में राल्फ लॉरेन ने उन्हें 2017 मेट गाला में साथ आने के लिए इनवाइट किया था.
निक जोनस ने 19 जुलाई 2018 को प्रियंका चोपड़ा को प्रपोज किया था. इसके लिए उन्होंने लंदन में टिफनी एंड कंपनी का पूरा स्टोर बंद कराकर उनके लिए परफेक्ट इंगेजमेंट रिंग चुनी थी. इसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया और दिसंबर 2018 में जोधपुर में कई दिनों तक चले भव्य समारोह में शादी रचाई. उनकी शादी ईसाई और हिंदू रीति-रिवाजों से संपन्न हुई थी.
जनवरी 2022 में प्रियंका और निक ने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया. हाल ही में प्रियंका ‘द जोनस ब्रदर्स पॉडकास्ट’ में नजर आई थीं. इस दौरान उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर कई प्यारी बातें साझा कीं.
–
एनएस/
Skip to content