
Mumbai , 18 नवंबर . प्रिंस ऑफ वेल्स (प्रिंस विलियम) के Mumbai स्थित धर्मा प्रोडक्शंस स्टूडियो के दौरे के बाद Actor सैफ अली खान ने मीडिया के साथ बातचीत की. उन्होंने इसे India और ब्रिटेन (यूके) के बीच सांस्कृतिक सहयोग और फिल्म उद्योगों के साथ मिलकर काम करने से जुड़ा एक नया अवसर बताया.
Actor ने प्रिंस ऑफ वेल्स के साथ हुई बातचीत के बारे में बताते हुए कहा, “यह बैठक यूके और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के साथ काम करने और सांस्कृतिक सहयोग पर केंद्रित थी. लंबे समय से यूके Bollywood की शूटिंग के लिए एक पसंदीदा जगह रहा है. पहले तो हम लोग बहुत सी फिल्में यूके में शूट करते थे और अब हम आगे भी देखेंगे कि कैसे साथ में काम करेंगे. शायद यशराज ने हाल ही में कोई प्रोजेक्ट साइन किया है.”
उन्होंने बताया कि इस दौरान उनके पिता टाइगर पटौदी के इंग्लैंड और India में क्रिकेट खेलने को लेकर भी चर्चा हुई. जब मीडिया ने उनसे पूछा कि क्या बातचीत में उनके पटौदी शाही परिवार का जिक्र हुआ, तो सैफ ने मजाकिया अंदाज में कहा कि इस बारे में बात जरूर हुई थी लेकिन मैंने तुरंत कहा कि India में अब कोई शाही व्यवस्था (रॉयल सिस्टम) नहीं है.”
बता दें कि यह दौरा प्रिंस ऑफ वेल्स (प्रिंस विलियम) की तीन दिवसीय India यात्रा के अंतिम चरण का हिस्सा था, जो मुख्य रूप से छठे वार्षिक ‘अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स’ के लिए आयोजित किया गया था. स्टूडियो पहुंचने पर प्रिंस विलियम का स्वागत फिल्म निर्माता करण जौहर, Actor सैफ अली खान और करीना कपूर खान ने किया.
इस अवसर पर ऑक्टोपस एंटरटेनमेंट के कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में प्रस्तुति दी. उन्होंने करण जौहर की प्रसिद्ध फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ (जो अपने 25 साल पूरे करने जा रही है) के लोकप्रिय गानों जैसे ‘बोले चूड़ियां’ और ‘शावा शावा’ पर डांस भी किया.
–
एनएस/पीएम
Skip to content