प्रिंस रहीम आगा खान पंचम से मिले उप-राष्ट्रपति राधाकृष्णन, कट्टरपंथ के खात्मे को लेकर हुई सार्थक बात

New Delhi, 10 सितंबर . India के उप-President सीपी राधाकृष्णन ने Thursday को इस्माइली समुदाय के 50वें इमाम प्रिंस रहीम आगा खान पंचम से मुलाकात की. दोनों के बीच उप-President भवन में अहम बातचीत भी हुई.

व‍िदेश मंत्रालय के अनुसार, आगा खान पंचम की यह India यात्रा उपPresident सीपी राधाकृष्णन के निमंत्रण पर हो रही है. प्रिंस रहीम आगा खान करीब एक सप्‍ताह तक India की यात्रा पर रहेंगे.

उप-President के आधिकारिक social media अकाउंट पर मुलाकात की तस्वीरों के साथ एक बयान जारी किया गया. एक्स पर जारी बयान के मुताबिक, “महामहिम प्रिंस रहीम आगा खान पंचम ने Thursday को उप-President भवन में India के उप-President सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने जल और स्वच्छता, महिला नेतृत्व वाले स्वयं-सहायता समूहों, शिक्षा और सामुदायिक विकास में आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के योगदान पर चर्चा की और पूर्वी अफ्रीका तथा अफगानिस्तान में इसके असरदार कामों की सराहना की.”

इसमें आगे बताया गया कि दोनों ने खेल और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में India और आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के बीच सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा करने के साथ कट्टरपंथ को खत्म करने की जरूरत पर बल दिया और कहा कि बातचीत ही शांति, स्थिरता और साझा समृद्धि का रास्ता है.

इससे पहले प्रिंस ने देश के Prime Minister Narendra Modi और विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात की थी. इस दौरान पीएम मोदी ने उनके दिवंगत पिता आगा खान चतुर्थ को याद करते हुए सामाजिक योगदान की सराहना की थी. दोनों ने हेल्थकेयर, खेती, ग्रामीण विकास, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण के क्षेत्रों में आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के साथ अपनी साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर भी चर्चा की.

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी प्रिंस रहीम आगा खान पंचम से मिलने की खुशी एक्स पर साझा की. उन्होंने कहा कि प्रिंस से उन्होंने आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क (एकेडीएन) द्वारा सामाजिक विकास और विरासत संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों पर गहन विमर्श किया.

इस्माइली समुदाय के 50वें इमाम प्रिंस रहीम आगा खान पंचम Wednesday को India पहुंचे थे. 50वें इमाम के रूप में यह उनकी पहली India यात्रा है. 9 से 15 सितंबर तक India दौरे पर रहेंगे.

India यात्रा के दौरान आगा खान पंचम Ahmedabad, Mumbai और हैदराबाद का भी दौरा करेंगे. इन शहरों में आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क (एकेडीएन) विभिन्न विकास कार्यों और सामुदायिक पहलों से जुड़ा हुआ है. आगा खान पंचम के रूप में इस्माइली समुदाय के 50वें इमाम का पद संभालने के बाद यह प्रिंस की पहली India यात्रा है.

प्रिंस आगा खान पंचम ने फरवरी 2025 में अपने पिता प्रिंस करीम आगा खान चतुर्थ के निधन के बाद पद संभाला.

केआर/