
भुवनेश्वर, 6 नवंबर . Odisha के Chief Minister मोहन चरण माझी ने Friday को कहा कि उनकी Government शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन और विकास की सबसे महत्वपूर्ण नींव मानती है. उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षा की मजबूत बुनियाद बच्चों के बेहतर भविष्य का रास्ता तैयार करेगी.
Chief Minister ने केंदुझार जिले में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “इसी उद्देश्य के साथ पंडित गोदाबरिश मिश्रा आदर्श प्राथमिक विद्यालय योजना के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक प्राथमिक विद्यालय को आदर्श प्राथमिक विद्यालय के रूप में विकसित किया जा रहा है.”
Chief Minister माझी ने Friday को केंदुझार दौरे के दौरान राज्य Government की प्रमुख शैक्षिक योजना पंडित गोदाबरिश मिश्रा आदर्श प्राथमिक विद्यालय योजना के तीसरे चरण का शिलान्यास किया.
इस योजना के तीसरे चरण के तहत पूरे राज्य में 630 स्कूलों की आधारशिला रखी गई, जिनमें केंदुझार जिले के 35 स्कूल भी शामिल हैं. इन सभी स्कूलों का निर्माण लगभग 4,000 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से किया जाएगा.
इस अवसर पर Chief Minister ने 14 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित धरणीधर विश्वविद्यालय के दक्षिण परिसर का उद्घाटन भी किया.
अन्य प्रमुख परियोजनाओं के तहत Chief Minister ने उत्तरी Odisha के सबसे आधुनिक तकनीक आधारित व्यावसायिक प्रतिष्ठान माने जा रहे एक नए प्रोजेक्ट की आधारशिला भी रखी.
करीब 237 करोड़ रुपए की लागत से 5.51 एकड़ भूमि पर बनने वाले 15 मंजिला टेक-बिजनेस पार्क का उद्देश्य उत्तरी Odisha के युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करना है.
Chief Minister ने कहा, “इन परियोजनाओं के माध्यम से केंदुझार के युवाओं को अब रोजगार के लिए Bengaluru या हैदराबाद नहीं जाना पड़ेगा. उनके लिए अपने ही क्षेत्र में रोजगार और प्रगति के व्यापक अवसर उपलब्ध होंगे.”
इसके अलावा, जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) के सहयोग से धरणीधर मेडिकल कॉलेज परिसर में राज्य के पहले पूर्ण स्वदेशी तकनीक आधारित ‘प्रिवेंटिव कैंसर स्क्रीनिंग सेंटर’ का उद्घाटन भी किया गया. लगभग 6 करोड़ रुपए की लागत से बने इस केंद्र में सभी सेवाएं मुफ्त उपलब्ध कराई जाएंगी.
Chief Minister ने जिले में स्वास्थ्य शिक्षा सुविधाओं के विस्तार के लिए 58.40 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले सात मंजिला डेंटल कॉलेज भवन और लगभग 63 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 10 मंजिला नर्सिंग कॉलेज भवन की आधारशिला भी रखी.
उन्होंने केंदुझार में एक सरकारी फार्मेसी कॉलेज स्थापित करने की भी घोषणा की.
कार्यक्रम के दौरान Chief Minister ने जिले के विकास को गति देने के लिए कुल 1,292 करोड़ रुपए की 330 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.
इनमें से लगभग 412 करोड़ रुपये की लागत वाली 198 परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया, जबकि 880 करोड़ रुपए से अधिक लागत वाली 132 नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई.
सभा को संबोधित करते हुए Chief Minister माझी भावुक नजर आए. उन्होंने कहा कि भले ही वह Odisha के Chief Minister हैं, लेकिन केंदुझार के लोगों के लिए आज भी वही पुराने ‘मोहन भाई’ हैं.
उन्होंने यह भी संकल्प जताया कि वह जीवनभर अपनी जन्मभूमि की सेवा करते रहेंगे.
–
एएमटी/डीकेपी
Skip to content