
New Delhi, 1 नवंबर . दिल्ली में आयोजित विपक्ष की रैली पर भाजपा नेताओं ने कांग्रेस, राहुल गांधी समेत पूरे विपक्ष पर हमला बोला है. Union Minister गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि लाखों लोगों के पहुंचने का दावा किया गया था, लेकिन रैली में अपेक्षा से काफी कम लोग पहुंचे.
समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के गुब्बारे की हवा निकल चुकी है. उन्होंने कहा कि इस रैली में लाखों लोगों के पहुंचने का दावा किया गया था, लेकिन इसमें अपेक्षाकृत बहुत कम लोग पहुंचे. उन्होंने यह भी कहा कि इस रैली में 20 पार्टियों के शामिल होने का दावा किया जा रहा था.
उन्होंने विपक्ष पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश संविधान से चलेगा या किसी की जुबान से? यह राजतंत्र है या लोकतंत्र? यह लोकतंत्र है और लोकतंत्र संविधान तथा कानून से चलता है. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष देश में गृहयुद्ध जैसी स्थिति पैदा करना चाहता है, लेकिन देश का युवा स्वामी विवेकानंद के रास्ते पर चल रहा है. युवा राष्ट्रवाद का ध्वज लेकर आगे बढ़ रहा है और उसने आतंकवाद को नकार दिया है.
उन्होंने कहा कि विपक्ष कई राज्यों में लंबे समय से सत्ता से बाहर है. अगर वोट चोरी हुई है, तो जहां उनकी Governmentें हैं, वहां से इस्तीफा दे देना चाहिए. इन लोगों के वोट चोरी नहीं हुए, बल्कि लोगों ने इन्हें वोट देना बंद कर दिया है.
ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि वह पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहती थीं, लेकिन अब बंगाल की जनता उनसे एक-एक पाई का हिसाब लेगी.
वहीं, Union Minister प्रह्लाद जोशी ने कहा कि विपक्ष ने पहले मॉक पार्लियामेंट का आयोजन किया था और अब रैली की है. जनता लगातार इन्हें हरा रही है. इन लोगों को संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं है. उन्होंने कहा कि इन्हीं लोगों ने 1975 में आपातकाल लगाया था और पूरे सिस्टम को कमजोर कर दिया था. मीडिया पर पाबंदी लगाई गई थी और आज वही लोग लोकतंत्र की बात कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि केरल में इसी चुनाव आयोग ने चुनाव करवाया था और केंद्र में भी मोदी Government ही थी. वहां जीत मिलने पर उन्होंने उसका स्वागत किया. तमिलनाडु, Jharkhand समेत कई राज्यों में भी उनकी Governmentें हैं. प्रह्लाद जोशी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी पर्याप्त मेहनत नहीं करते.
उन्होंने सवाल उठाया कि आज ममता बनर्जी राहुल गांधी के साथ मंच पर थीं, लेकिन क्या दोनों ने पश्चिम बंगाल में मिलकर चुनाव लड़ा था? उस समय क्या हुआ था? तब उन्होंने ममता बनर्जी Government पर आरोप लगाए थे. अब हार मिलने पर वोट चोरी की बात की जा रही है.
प्रह्लाद जोशी ने कहा कि राहुल गांधी लंबे समय तक “मॉक Prime Minister” बनकर ही रहेंगे. अगर वह इससे संतुष्ट हैं तो उन्हें मॉक Prime Minister बनकर ही रहने दिया जाए.
–
एएमटी/
Skip to content