प्रशांत भूषण के खिलाफ हिंदू सेना की शिकायत, क्रांति और खून-खराबे वाले बयान पर एफआईआर की मांग

New Delhi, 13 अक्टूबर . Supreme Court के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण के खिलाफ हिंदू सेना ने Police में शिकायत दर्ज कराई है. हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने पूर्वी दिल्ली के मधु विहार Police स्टेशन में यह शिकायत दी और प्रशांत भूषण के खिलाफ तुरंत First Information Report दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है.

हिंदू सेना ने प्रशांत भूषण पर देशद्रोह और Government को हिंसक तरीके से गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया है. शिकायत में कहा गया है कि प्रशांत भूषण ने देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश, बड़े पैमाने पर हिंसा भड़काने और आपराधिक साजिश जैसे गंभीर अपराध किए हैं.

यह शिकायत एक वायरल ऑडियो-वीडियो के सामने आने के बाद दर्ज कराई गई है. आरोप है कि social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर आयोजित एक एक्स स्पेस सेशन के दौरान प्रशांत भूषण को India में सत्ता परिवर्तन के लिए ‘क्रांति’ की वकालत करते और ‘खून-खराबे’ का जिक्र करते हुए सुना गया था. हिंदू सेना का कहना है कि यह सेशन सार्वजनिक रूप से आयोजित किया गया था.

इस मामले को लेकर हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने कहा, “एक्स स्पेस जैसे सार्वजनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर वकील प्रशांत भूषण की भड़काऊ बातें केवल Political राय नहीं हैं, वे India की लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई Government के खिलाफ हिंसक विद्रोह का सीधा आह्वान हैं. संवैधानिक शासन को उखाड़ फेंकने के लिए क्रांति और खून-खराबे का आह्वान करना India संघ के खिलाफ युद्ध छेड़ने के बराबर है.”

हिंदू सेना ने अपनी शिकायत में तीन मुख्य मांगें रखी हैं. पहली मांग है कि India की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाले कार्यों, हिंसा भड़काने और आपराधिक साजिश के लिए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत तुरंत First Information Report दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए.

दूसरी मांग में हिंदू सेना ने कहा कि एक्स स्पेस की रिकॉर्डिंग का फोरेंसिक ऑडिट किया जाए. लाइव एक्स स्पेस प्रसारण और उससे जुड़ी ऑडियो-वीडियो फाइलों को पूरी तरह से जब्त कर उनकी साइबर फोरेंसिक जांच होनी चाहिए.

तीसरी मांग में संगठन ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया है. हिंदू सेना ने कहा कि social media स्पेस का इस्तेमाल करके जनता में घबराहट, अराजकता और हिंसा फैलाना आंतरिक सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा है.

हिंदू सेना ने दिल्ली Police से आग्रह किया है कि वह कानून के शासन को बनाए रखने, बड़े पैमाने पर सार्वजनिक अशांति को रोकने और देश के संवैधानिक लोकतांत्रिक ढांचे की रक्षा के लिए त्वरित और निर्णायक कानूनी कार्रवाई करे.

–

एससीएच/डीकेपी